16 Apr 2024, 17:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कुछ ऐसी नजर आती हैं विभिन्न देशों की दुल्हन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 12:44PM | Updated Date: Jun 29 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फैशन के चलते दुल्हनों के ब्राइडल कॉस्ट्यूम्स, उनके कलर्स और डिजाइन्स में भी बदलाव होता है। भारतीय दुल्हनों को अक्सर हमने लाल रंग के भारीभरकम लहंगे में देखा है, लेकिन दुनिया के अन्य देशों में दुल्हन लंहगे तो पहनती हैं, लेकिन फैशन के इस दौर में उनका फैशन ट्रेंड बहुत अलग है। उनके फैशन का अंदाज निराला है। वहीं मेकअप और उनके वेडिंग ज्वेलरी का अंदाज भी काफी अलग है। हम आपको दुनिया के कुछ देशों की ब्राइडल्स की वेडिंग ड्रेस से रूबरू करा रहे हैं, जिससे आप परीचित नहीं होंगे। जानिए इनके वेडिंग ड्रेसेस के बारे में।

पाकिस्तानी- 
ब्राइड्स अपनी शादी के दिन लहंगा, घरारा ही पहनती हैं। ये लाल, मैरून, पिंक, कलर का हो सकता है। वैसे फैशन ट्रेंड के  चलते अब दुल्हन ब्राइट कलर्स के लहंगे भी वियर करने लगी हैं। इन पर हैवी ज्वेलरी इनके दुल्हन के रूप को और निखारती  है।
 
चाइनीज- 
दुल्हन अपनी शादी के दिन लाल रंग का ही परिधान पहनती हैं। चाइनीज पंरपरा में लाल रंग को बहुत शुभ माना जाता है। चाइनीज में ब्रााइड की वेडिंग ड्रेस को कुआ कहते हैं, जिस पर गोल्डन और सिल्वर कलर का काम रहता है।
 
घानानियन-
ब्राइड अपनी शादी के दिन लहंगा न पहनते हुए वन पीस ड्रेस पहनती हैं। दरअसल, ये ड्रेस एक ट्रेडिश्रल कपड़े से तैयार की जाती है, जिसे केन्टे कहते हैं। ये लाल रंग की न होते हुए रंग-बिरंगी होती है, जिस पर आकर्षक डिजाइन्स होता है।
 
इंडोनेशिया-
वेडिंग ट्रेंड जगह के हिसाब से बदलता है। यहां दुल्हन पहनती तो लाल रंग का जोड़ा है, लेकिन उनके सिर पर मुकुट पहना जाता है, जिसे बेत्वी कहते हैं। ये बेत्वी यहां के दुल्हन के रंग-रूप में चार चांद लगा देती है।
 
साउथ कोरियन-
दुल्हनों का अपना अलग ही अंदाज होता है। वे भले ही भारी-भरकम ज्वेलरी न पहनें, लेकिन उनका वेडिंग ड्रेस ही उनके रूप को निखारता है। उनकी वेडिंग कॉस्ट्यूम को वहां हनबोक कहते हैं। दरअसल, ये लहंगा न होते हुए लंबी जैकेट और सिल्क स्कर्ट का कॉम्बिनेशन होता है। जिससे ब्राइड काफी आकर्षक दिखती है।
 
मलेशियन-
ब्राइड को बहुत ही सिंपल और सोवर अंदाज में देखा जा सकता है। व्हाइट रंग का गाउन ज्यादातर दुल्हन पहनती हैं, लेकिन जगह के अनुसार इनमें भी काफी रंग देखे जाते हैं। मुसलिम देश होने के नाते यहां की कई दुल्हन गाउन के साथ हिजाब पहने नजर आएंगी।
 
मोरक्को-
ब्राइड अपनी शादी के जोड़े के रूप में व्हाइट काफ्तान कैरी करती है। जो काफी सुंदर नजर आता है।
 
नाइजियरन-
ब्राइड रूप में जरा सी सांवली होती हैं, लेकिन उनका वेडिंग ड्रेस काफी खूबसूरत होता है। काफ्तान के साथ कलर्ड लेस ब्लाउज उनकी वेडिंग ड्रेस होती है। कोरल बीड्स और हेडड्रेस दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगा देती  है।
 
नॉर्वे-
अपनी शादी के दिन जो ड्रेस वियर करती हैं, उसे बुनाद कहा जाता है। इसे वे क्रिसमस पार्टीज पर भी कैरी करती हैं।
 
तिब्बतियन-
ब्राइड अपनी शादी के दिन गाउन वियर करती हैं, साथ ही कई दुल्हन एप्रन भी पहनना पसंद करती हैं। इनके साथ हैवी मिटैलिक ज्वेलरी का ट्रेंड है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »