20 Apr 2024, 02:54:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ नुकसान भी पहुंचाता है नेल पेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 9:34AM | Updated Date: Jun 28 2017 9:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में नाखून अहम भूमिका निभाते हैं। अपने नाखूनों को आकर्षक बनाने के लिए लड़कियां रोजाना नेल पेंट लगाती हैं, मगर इसका लगातार इस्तेमाल करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कुछ समय के लिए तो नेल पेंट नाखूनों को खूबसूरत बनाता है लेकिन आगे चल कर यह नेल्स को कई नुक्सान भी पहुंचा सकता है।
 
कैमिकल - नेल पेंट में टालुईन नाम का कैमिकल मिला होता जो आपके नाखूनों को रूखा बनाता है। इससे सिर दर्द और त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं, इसीलिए उन नेल पेंट का इस्तेमाल करें, जिनकी क्वालिटी अच्छी हो। इसे लगाते समय ध्यान रखें कि यह आपकी आंख, नाक, मुंह और त्वचा से दूर रहे।
 
नाखूनों को ब्रेक - कई लड़कियां हमेशा नाखूनों पर नेल पेंट लगाकर रखती हैं। इस वजह से नाखूनों की परत पतली होती हैं और जल्दी टूटने लगते हैं। इसलिए बीच के कुछ दिन नाखूनों को खुला छोड़ दें और रोज 10-15 मिनट के लिए आपने नाखूनों को गर्म पानी में डुबोकर रखें। इससे वो हाइड्रेट होंगे।
 
एलर्जी - इसमें फार्मेल्डिहाइड नामक कैमिकल होता है। इसे नेल पेंट को चिपचिपा बनाने में उपयोग किया जाता है। इसकी वजह से खुजली की समस्या हो सकती है। आगे जाकर यह समस्या काफी बढ़ जाती है।
 
नेल रिमूवर - नेल पेंट बदलने के लिए नेल रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एसिटोन नामक कैमिकल होता है जो नाखूनों के नेचुरल आॅयल और नमी को सोख लेता है और आस-पास की त्वचा को रुखा बनाता है। 
 
बेस कोट - बेस कोट के बिना नेल पॉलिश लगाने से नाखून पीले पड़ जाते हैं। ऐसे में हमेशा नेल पॉलिश लगाते समय उसके ऊपर बेस कोट जरूर लगाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »