23 Apr 2024, 23:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

दुल्हन के रूप में चार चांद लगाती है ज्वेलरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 9:22AM | Updated Date: Jun 28 2017 9:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गहने महिला की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। अगर बात भारतीय शादियों की हो, दुल्हन अपनी शादी में अलग-अलग और लेटेस्ट ट्रेंड की ज्वेलरी पहनने की शौकीन होती है। एक लड़की अपनी शादी के समारोह में अपने आप को गहनों से लदा देखना चाहती है। अगर विवाह समारोह में दुल्हन के लहंगे के बाद जिस चीज पर नजर पड़ती है तो वो ज्वेलरी ही है। दुल्हन के गहने लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ते हैं।
 
आजकल बाजारों में में भारी से लेकर हल्के ज्वेलरी डिजाइन्स मिल जाएंगे। दुल्हन की ज्वेलरी में नेकलेस, रानी हार, विंटेज नथ, बड़े आकार का मांग टीका, दुल्हन की खूबसूरत में चार चांद लगा देते हैं। 
 
माथा पट्टी 
माथा पट्टी का क्रेज इन दिनों काफी है। माथापट्टी में भी कई डिजाइन्स मिल जाएंगे। अगर आप बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक देना चाहती है तो हैवी माथा पट्टी ट्राई करें। माथा पट्टी ही है, जो आपका स्टाइल स्टेटमेंट बनकर उभरेगी। आप गोल्ड के साथ पोल्की  और कुंदन वाली हैवी माथा भी ट्राई कर सकती हैं।  
 
नथ
रॉयल लुक के लिए नथ काफी अच्छा विकल्प है। अगर आप सिंपल सोबर दिखना चाहती हैं तो सिंपल या छोटी नथ ट्राई करें। अगर एकदम पारंपरिक दिखना चाहती है तो भारी नथ आपके लिए बेस्ट है। 
 
पासा
बड़े साइज का पासा आपके मेहंदी रस्म के लिए काफी अच्छा आॅप्शन है। बाजारों से पासा टीका के बहुत से डिजाइन्स और वैरायटी मिल जाएंगी। जिनसे आइडिया लेकर आप अपने लिए पासा टीका बनवा सकते हैं। 
 
नेकपीस
ब्राइडल ज्वेलरी में नेकपीस का अहम रोल है। अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो हैवी नेकपीस बेस्ट है। अगर वहीं आप सिंपल सोबर दिखना चाहती है, तो कोई हल्का सा नेकपीस ट्राई कर सकती हैं। 
 
ईयरिंग्स 
ईयरिंग्स के बिना दुल्हन की ज्वेलरी अधूरी लगती है। दुल्हन ज्वेलरी में ईयरिंग्स में आपको हैवी और हल्के वर्क भी मिल जाएगे। ईयरिंग्स से दुल्हन की खूबसूरती उभरकर सामने आती है। 

लेयर्ड नेकलेस 
लेयर्ड नेकलेस का भी काफी ट्रेंड है। आप अपने दुल्हन के लंहगे के साथ मैच करता हुआ लेयर्ड नेकलेस ट्राई कर सकती हैं, जो आपकी लुक को और निखारेगा। 
 
स्टेटमेंट ज्वेलरी 
स्टेटमेंट ज्वेलरी दुल्हन के लिए काफी अच्छी है। स्टेटमेंट ज्वेलरी से आपका लुक काफी बोल्ड दिखाई देगा। 
 
चांदबाली
चांदबाली गोल शेप में होते हैं, जो काफी हैवी लुक देते हैं। ये दुल्हन की पहली पसंद बने हुए हैं। इससे दुल्हन को काफी स्टनिंग लुक मिलेगा। 

विंटेज पर्ल हेयरपीस 
दुल्हन ज्वेलरी में हेयरपीस का भी अहम रोल है। दुल्हन को जब सजाया जाता है तो वह खाली-खाली भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में उसे अट्रेक्टिव लुक देने के लिए हेयरपीस ट्राई करें। 
 
डायमंड ज्वेलरी 
डायमंड ज्वेलरी का क्रेज काफी है। आप डायमंड में भी अपने ज्वेलरी का चुनाव कर सकती है। अपने एम्ब्रॉडरी ब्राइड्ल लहंगे के साथ डायमंड ज्वेलरी ट्राई करें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »