29 Mar 2024, 17:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

शाही होटल में से एक ‘लेक पैलेस उदयपुर’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 9:37AM | Updated Date: Jun 21 2017 9:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमारा देश दुनिया में सबसे खूबसूरत है। यहां पर देखने के लिए बहुत-सी ऐतिहासिक और शाही इमारतें हैं। राजस्थान के उदयपुर में बहुत सी शाही इमारतें हैं जो राजवंश की याद दिलाती हैं, लेकिन लेक पैलेस यहीं का सबसे खूबसूरत होटल है। यह होटल कभी महाराणा जगत सिंह का महल हुआ करता था, लेकिन अब इसे होटल में तब्दील कर दिया गया है। महाराणा जगत सिंह ने सन 1743 में करवाया था इस महल का निर्माण, अब यह शानदार महल एक 5 स्टार होटल बन चुका है। 
 
ऐसा खास है होटल
लार्ड कर्जन, विविएन ले, क्वीन एलिजाबेथ, ईरान के शाह, नेपाल नरेश और फर्स्ट लेडी जैकलीन केनेडी भी इस होटल के गैस्ट रह चुके हैं। यहां के कमरे शाही अंदाज में सजाए गए हैं। 75 कमरों के इस होटल में 1 बार,1 स्विमिंग पूल और 1 कॉन्फ्रेंस हॉल भी शामिल है।
> लेक पैलेस उदयपुर, राजस्थान की शानदार इमारतों में से एक है। 
> पहले जग निवास के नाम से जाना जाता था।
> यह पिछोला झील के बीच जग निवास द्वीप पर स्थित है। 
> स्पीड बोट की सुविधा से गैस्ट होटल तक पहुंचाते हैं।
> इसे दुनिया का सबसे रोमांटिक होटल माना जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »