20 Apr 2024, 08:21:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ईरानी महिलाओं की खूबसूरती का राज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2017 9:34AM | Updated Date: May 24 2017 9:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में हर देश की औरतों की अपनी अलग खूबसूरती और स्टाइल होता है। इसके लिए हर जगह का अपना फैशन और ब्यूटी सीक्रेट भी होते हैं। वैसे तो कुदरत ने औरतों को बहुत खूबसूरती दी है, लेकिन एक सर्वे के मुताबिक ईरान की औरतों को दुनिया में सबसे खूबसूरत माना गया है। इनकी इस खूबसूरती की वजह इनकी लाइफ स्टाइल, खान-पान और नैचुरल ब्यूटी प्रॉडक्टस भी हैं। आप भी इनकी तरह गोरापन और निखार पाना चाहती हैं, तो जरूर ट्राई करें इसके कुछ सीक्रेट्स। 
 
दही...
ईरानी औरतें रोजाना नाश्ते में दही जरूर खाती हैं। दही वजन को कंट्रोल करने का काम करता है और इससे शरीर में नमी बनी रहती है। 
 
शहद...
शहद स्किन और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। ईरानी महिलाएं अपने खाने में रोजाना शहद का सेवन भी करती हैं, जिससे मुंहासे भी दूर रहते हैं। 
 
सूखे मेवे...
सूखे मेवे में वे अखरोट को खुराक में शामिल करती हैं। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में और कैलोरी बहुत कम होती है, जो वजन को बढ़ने नहीं देता। इसके साथ ही यह त्वचा को भी चमकदार बनाए रखता है। 
 
चावल...
चावल खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। यह पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है और इससे शरीर में नमी भी बनी रहती है। 
 
मछली...
यहां के लोग मछली बहुत चाव से खाते हैं, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत 
लाभकारी है। 
 
बादाम-नारियल तेल...
ईरानी औरतें अपनी स्किन पर बादाम और नारियल के तेल से मसाज करती हैं। उनकी खूबसूरती की वजह यह तेल है। 
 
नमक का पानी...
यहां की महिलाएं नमक वाले पानी से नहाती हैं। इससे डेड स्किन आसानी से निकल जाती है और त्वचा पर किसी तरह की कोई एलर्जी भी नहीं होती।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »