28 Mar 2024, 22:57:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ऐसे फ्रेंड्स को कर दे Facebook पर अनफ़्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2017 11:50AM | Updated Date: Feb 15 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल हर लड़की सोशल साइट जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक का इस्तेमाल करती है। कुछ मनचले को लड़की की प्रोफाइल देखकर उससे कुछ ऐसी हरकतें करना शुरू कर देते हैं, जो लड़कियों को पसंद नहीं होती।

कई बार तो बाकी दोस्तों के सामने भी उसे इसके लिए शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसी अजीबोगरीब हरकतों के कारण लड़कियां इन लोगों को अपने प्रोफाइल पेज से डिलीट कर देती हैं।  

फेस बुक पर आपके कई ऐसे दोस्त भी होंगे, जो क्यूट एंजल और ब्यूटीफुल जैसे नामों के कारण भी सोशल साइट पर फ्रेंड बनाते हैं। इस तरह के लोग दूसरों को तंग करने के लिए भी ऐसा करते हैं। इनको लड़कियां अनफ्रेंड करना ही अच्छा समझती हैं। 

सेल्फी की दीवाने न जाने कैसी-कैसी हरकतें करते रहते हैं। जहां मन किया वहीं पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को टैग भी करते हैं। चाहे वो सेल्फी बाथरूम में ही क्यों न हो। ऐसे लड़के लड़कियों की फ्रेंड लिस्ट में ज्यादा देर के लिए नहीं टिकते। 

कुछ मनचले लोग तो इस हद तक पागल होते हैं कि बिना किसी मतलब के वह दूसरों को हर पोस्ट टैग करते रहते हैं। ऐसे लोगों को ब्लॉक करना ही बेहतर हैं। 

लड़कियां देखकर कुछ लड़के तो गुड मार्निंग, नाइट जैसे मैसेज से इनबॉक्स भरे रखते हैं, जिससे लड़की इतनी परेशान हो जाती है कि उसके पास अनफ्रेंड के अलावा और कोई दूसरा रास्ता ही नही बचता। 

शायरी

कुछ लोग तो फेसबुक पर बिना वजह के शायरी करने लगते हैं। ऐसा करके वह लड़की को पूरी तरह से पका देते हैं, जिनको लड़कियां अनफ्रेंड करना ही अच्छा समझती हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »