29 Mar 2024, 01:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

थाईलैंड में घूमना पड़ेगा सस्ता...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2017 2:59PM | Updated Date: Jan 4 2017 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में अक्सर लोग छुट्टियां मनाने के लिए हिल स्टेशन या फिर फेमस प्लेस को चुनते हैं। भारत में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, शिमला, कुल्लू मनाली आदि हिल स्टेशन में आते हैं, जहां आप गर्मियों की छुट्टियों में जा सकते हैं। इसके अलावा ताजा महल, अक्षरधाम और गोवा के बीच आदि भी घूमने के लिए बेस्ट और फेमस प्लेस हैं, लेकिन अगर आप भारत में घूम-फिर कर थक चुके हैं और विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको ऐसी सस्ती जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम खर्च में भी मजे से घूम फिर सकते हैं। 
 
थाईलैंड
यहां पर आप बुद्ध टेंपल, हिल ट्रा्इब्सकी लाइफ, फूड मार्केट देख सकते हैं। लोग यहां ट्रैकिंग, केविंग, रॉफ्टिंग समेत कई चीजों मजा ले सकते हैं। मजे की बात यह है कि बैकपैकर्स को 267 रुपए से लेकर 534 रुपए में एक रात के लिए होटल का कमरा मिल सकता है।
 
नेपाल
नेपाल दुनिया के खूबसूरत देशों में से एक है। इस छोटे से देश में आप माउंटेन ट्रैकिंग का मजा उठाया जा सकता है। राजधानी काठमांडू में कई चीजें देखने लायक हैं। यहां पर आपको 1700 रुपए के करीब होटल के कमरे मिल जाएंगे। 
 
श्रीलंका
बादलों से घिरे पहाड़, वॉटरफॉल्स, टी प्लान्ट्स, पाम ट्रीज से सजे बीच और शानदार व्यू यहां देखने लायक चीजें हैं। बैकपैकर्स के लिए श्रीलंका भी घूमने लायक है। यहां 2000 रुपए के करीब एक रात के लिए रहने की जगह मिल जाती है।
 
वियतनाम
स्ट्रीट लाइफ और वॉर म्यूजिम्स घूमने को शौकीन लोगों के लिए वियतनाम शानदार जगह है। यहां 467 रुपए से लेकर 2000 रुपए में एक रात रुकने के लिए होटल रूम्स आसानी से मिल जाएंगे। बैकपैकर्स यहां की स्ट्रीट लाइफ, वॉर म्यूजिम्स, राइस टेरेसस, समंदर, ट्रेडिशनल विलेज सहित कई जगहें घूम सकते हैं।
 
इंडोनेशिया
बैकपैकर्स जंगलों और सवाना के शौकीन हैं, तो उन्हें इंडोनेशिया जाना चाहिए। लोग यहां टेम्पल, सफेद रेतीले बीच और नीली आग उगलता ज्वालामुखी भी देख सकते हैं। यहां रेनफॉरेस्ट भी देखने लायक हैं। यहां एक रात के लिए 1700 रुपए में होटल रूम मिल सकता है।
 
मोरक्को
यहां घूमने-फिरने के लिए कई जगहें हैं। कम पैसों में भी आपको यहां रहने के लिए कमरा मिल जाएगा। यहां पर खाना थोड़ा महंगा है।
 
अल्बानिया
यहां पर घूमने के लिए कई बीच हैं। यहां पर आप माउंटेन ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा रहने के लिए होटल्स बहुत ही सस्ते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »