20 Apr 2024, 02:46:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

संतरे-मोसंबी के छिलकों से बनाएं कैंडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2017 2:23PM | Updated Date: Jan 4 2017 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर को सजाने के लिए प्लास्टिक, कांच की बोतल, मोती, अखबार जैसी चीजों का इस्तेमाल करके बहुत-सी क्रिएटिव चाजें बनाई जाती हैं। आज हम कुछ अलग तरह की डेकोरेशन का आइडिया लेकर आए हैं। फ्रूट खाने के बाद इनके छिलकों को फेंक दिया जाता हैं, लेकिन इनको इस्तेमाल करके भी बहुत कुछ बनाया जा सकता है।  
 
जरूरी सामान...
- संतरे के छिलके 
- तेल या मोम 
- धागा
 
इस्तेमाल का तरीका
- संतरे को बीच में से काट कर संतरे को इस तरह से निकाले कि छिलका न टूटे। 
- इसके बाद इसमें मोम या तेल डालकर धागा डाल दें। 
- दूसरे छिलके को आप डिजाइन के साथ काट लें और इसे कैंडल के ऊपर सजा दें। 
- आप इसे ड्राइंग रूम और लिविंग रूम में रख सकते हैं। 
- इन कैंडल को आप अलग-अलग तरह से काट कर भी सिंपल या डिजाइन में भी सजा सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »