19 Apr 2024, 09:41:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

उपहारों से बढ़ेगा बच्चों का आत्मविश्वास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2016 12:15PM | Updated Date: Nov 23 2016 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बच्चे किसी भी उपहार को लेकर बड़े उत्साहित होते हैं। उनकी रूची हमेशा इस बात में रहती है कि हमें किसी खास मौके पर कोई उपहार जरूर मिले। गिफ्ट्स के जरिए बच्चों में किसी चीज को करने का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ जाता है।  
 
प्यार भरा स्पर्श
जब भी बच्चा कोई अच्छा काम करे, तो उसे प्रोत्साहित करने के लिए प्यार भरा स्पर्श जरूर करें। उसे अहसास दिलाएं कि आप उसके साथ हैं, जिससे उसमें आत्मविश्वास बढेगा। 
 
प्राकृतिक उपहार 
बच्चे कोई भी कुदरती चीज को देखकर बहुत खुश होते हैं। आप उन्हें किसी काम को पूरा करने के बाद ऐसी जगह ले जाएं, जो कुदरती नजारों के बेहद करीब हो। चिड़ियाघर, पार्क, पिकनिक या झील जैसी जगहों पर ले जा सकते हैं। 

पेंटिंग या गेम
हर किसी को यह अच्छी तरह से पता होता है कि उनके बच्चे को क्या पसंद है और उसकी किस चीज में रूची है। कोई एजुकेशनल गेम या नई पेंटिग टैक्निक से जुड़ी चीजें गिफ्ट करें। 
 
डांस या सिंगिग क्लास
जब बच्चा पढ़ाई या स्कूल में कुछ अच्छा काम करे, तो उसे गिफ्ट जरूर दें, ताकि उसे आगे से भी बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह मिल सके। उसे उसकी इच्छा के अनुसार कोई क्लास ज्वाइन करवा दें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »