29 Mar 2024, 18:11:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

स्किन की परेशानी दूर करेगा चावल का आटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2016 12:14PM | Updated Date: Aug 25 2016 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्किन से जुडी बहुत सी परेशानियों को हम रसोई में मौजूद सामान से दूर कर सकते हैं और हमें उनसे कई ब्यूटी फायदे भी मिलते हैं। घर पर इस्तेमाल किए जाने वाले नुस्खों का कोई साइडइफैक्ट नहीं होता और यह बहुत ही कम पैसों में ज्यादा असरदार भी होते हैं। इन में से एक है चावल का आटा।
 
डार्क सर्कल्स: एक कटोरी में अपनी थोडा सा चावल का आटा लें और इसमें एक पका हुआ केला और कैस्टर आॅयल की कुछ बूंदे मिलाकर डार्क सर्कल्स वाले एरिया पर लगाएं। हर रोज इसे लगाने से डार्क सर्कल की परेशानी दूर हो जाएगी।
 
पिंपल्स : इससे आप मुहांसो फ्री और क्लीयर स्किन पा सकते हैं। एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट बाद पानी से साफ कर लें।
 
टैनिंग : चावल का आटा टैनिंग दूर करने में मददगार है। इसके लिए 1 छोटा चम्मट चावल का आटा, खीरे और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे सूख जाने तक लगा कर रखें और पानी से धो लें।
 
दाग-धब्बे दूर  : एक कटोरी में चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर मोटा पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से हर तरह के  दाग-धब्बे और पिंपल्स के निशान खत्म हो जाएंगे। इसे रोजाना इस्तेमाल करें।
 
एंटी-एजिंग फेस मास्क : इससे झुर्रियां और चेहरे पर बारीक-बारीक रेखाओं से छुटकारा मिल जाएगा। एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा, एक अंडे का सफेद हिस्सा और ग्लिसरीन की 4-5 बूंदे मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके सूख जाने पर उंगुलियों की मदद से इसे हटाएं और चेहरा पानी से धो लें।
 
रूखी त्वचा से राहत : रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चावल के आटे में स्ट्रॉबेरीज मिलाकर लगा लें और इसे ठंड़े पानी से धो लें। ये आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करके ड्रायनेस को खत्म करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »