28 Mar 2024, 13:48:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

डेकोरेट करें कॉफी टेबल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2016 12:11PM | Updated Date: Aug 25 2016 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप चाय-कॉफी कुछ तो पीते होंगे, जाहिर सी बात हैं फिर कॉफी टेबल भी होगी। अगर नहीं हैं, तो आज हम आपको कॉफी टेबल तैयार करना ही सिखाते हैं। घर में कॉफी टेबल का आइडिया आप खुद से चूज कर सकते हैं।
 
यह टेबल सिर्फ, कॉफी, चाय  पीने के ही नहीं, बल्कि किताबें रिमोट्स, चाबियां, साज सजावट के सामान रखने, टीशू, खाना, ड्रिंक और बहुत सारी घर की चीजें रखने के काम आते हैं। चलिए आज हम आपको कॉफी टेबल तैयार करने के कुछ क्रिएटिव आइडिया बताते हैं। 
 
रस्टिक लुक यानी की पुरानी ग्राम्य लुक। इस स्टाइल में भी आप कॉफी टेबल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं लकड़ी, कील और चार पावों की (ढलिया) ही जरूरत पड़ेगी। आप चाहें, तो पुरानी बची कुछी लकड़ियों को आपस में जोड़कर टेबल बना सकते है। अगर आपके घर में कोई गोलाई में लड़की का गट्ठा पड़ा है, तो उसे शेप में लाकर ऊपर शीशे का बेस लगा सकते हैं।
 
इसके अलावा आजकल पुराने ट्रंकों को दोबारा इंटीरियर डेकोरेशन में बहुत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे आप कॉफी टेबल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लकड़ी और धातु से बने इन संदूकों पर आप कलरफुल पेंट कर यूज कर सकते हैं।
 
बैकयार्ड या गार्डन में काफी टेबल बनाना चाहते हैं, तो झूला स्टाइल भी अच्छा रहेगा। झूले का बेस जोड़े फिर को सेंटर से रस्सी की मदद से बेस जोड़े और टेबल बना लें। साइड में कुर्सियां रख लें। 
 
अगर आप पुराने की बजाए मॉडर्न स्टाइल को ज्यादा पसंद करती हैं, तो वुडन के साथ धातु का कॉबिनेशन भी रखें। स्टील या लोहे की रॉ़ड को आप स्टैंड और वुडन को बेस के रूप में यूज करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »