19 Apr 2024, 14:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कुछ खास होती हैं होम मिनिस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2016 12:20PM | Updated Date: Jul 13 2016 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्नी को होम मिनिस्टर कहा ही इसलिए जाता है, क्योंकि घर पर उसका राज चलता है। इसका फायदा यह है कि वो घर का छोटे सा छोटा हिसाब किताब रखती है। व्यवस्था सुचारू बनाए रखती है। महानायक अमिताभ बच्चन खुद कहते हैं कि जया बच्चन आज भी घर से इस्त्री के लिए गए कपड़ों और उनके मासिक बिल का हिसाब रखती हैं। बिना होम मिनिस्टर किसी भी घर का सुचारू संचालन संभव नहीं है।  

एटीट्यूड

उनका एटीट्यूड ऐसा होता है कि वे कभी अपने पार्टनर को निराश नहीं होने देती हैं। वे पुरुषों को प्रोत्साहित करने में माहिर होती हैं। 

फिनिशिंग

महिलाएं किसी काम को अधूरा नहीं छोड़ती हैं। वे जो भी काम अपने हाथ में लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं।  

स्मार्ट

महिलाएं, स्मार्ट, मजबूत और आत्म-निर्भर होती हैं और अपने आपको कभी छोटा नहीं मानती हैं और उन्हें पता होता है कि उनका अगला कदम क्या होगा। 

टाइम इंर्पोटेंस

महिलाएं, अपने पार्टनर के प्रति काफी समर्पित होती हैं और रिश्ते को बनाने में पूरा ध्यान देती हैं। वे अपना वक्त फालतू की बातों में या कामों में बर्बाद नहीं करती।  

सपोर्टिव

यदि पत्नी का नेचर बॉसी है तो, चाहे  पार्टनर पर उनका परिवार भरोसा करें या नहीं, दोस्त विश्वास करें या नहीं, लेकिन आपकी पत्नी जरूर करेगी।  

हैप्पीनेस

अधिकार जताने वाली महिलाएं, कभी खुद से नाराज नहीं होती है और न ही उन्हें अपने फिगर की चिंता होती है। वे जीरो फिगर की हों, या 34 की कमर वाली, उन्हें सिर्फ अपने काम से काम होता है। 

रिलेशंस रूल 

महिलाएं, रिश्ते को बनाएं रखने के लिए पति और बच्चों पर रूल करती हैं, जिसकी जरूरत एक परिवार को होती है। ऐसे में पुरूषों को अपनी ओर से एफर्ट नहीं करना पड़ता है।    

टॉकिंग पॉवर

इन्हें अच्छे-बुरे, सही-गलत की अच्छी परख होती है। डॉमीनेट करने वाली महिलाएं, बातचीत करने में अच्छी होती हैं।

पाजिटिविटी 

महिलाओं में गजब का आत्मविश्वास और सकारात्मकता होती है। वे नकारात्मक बिन्दुओं को सोचती जरूर हैं, लेकिन उसका प्रभाव अपने ऊपर नहीं पड़ने देती हैं।

रिलेशन 

रिश्ते को मधुर बनाएं रखना किसी एक के बस की बात नहीं है। दोनों पार्टनर का एक दूसरे को समझना जरुरी होता है, ऐसे में इस प्रकार की महिलाएं बहुत सही रोल निभाती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »