29 Mar 2024, 05:34:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

अाखिर क्यों होता है पति पत्नी के बीच झगड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2016 11:43AM | Updated Date: Jun 29 2016 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में ऐसे कोई पति पत्नी नहीं होंगे, जिनके बीच लड़ाई नहीं होती। जिंदगी को नमकीन बनाने के लिए प्यारा तकरार होना भी चाहिए। आज जिंदगी में तेजी आई है और न्यू कपल्स के बीच तकरार की यह बड़ी वजह भी है। पति पत्नी ऐसे झगड़े से बचें, जो उन्हें जुदा करा सकता है।   
 
1. रोकटोक ठीक नहीं
आप अपने पार्टनर को बदलना चाहते हैं और बार -बार रोक टोक कर रहे हैं, तो इसका मतलब यहीं हैं कि आपका रिलेशन ज्यादा नहीं चलने वाला। उसकी लाइफ स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और यहां तक कि उसके कॅरियर के बारे में आपकी रोक-टोक उससे आप से दूर ले जाएगी।
 
2. सुनें फिर सुनाएं
एक दूसरे को समझें। प्यार और उनके काम को महत्व दें। पहले पार्टनर की बात सुनें फिर अपनी सुनाएं। ऐसा करने से आप एक दूसरे को अच्छी तरह से अंडरस्टेड कर पाएंगे।
 
3. प्यार बहुत जरूरी
पुरुष हो या महिला दोनों को ही इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए प्यार बहुत जरूरी है। अगर आप उनके प्यार की परवाह नहीं कर रहे, तो फ्यूचर में रिश्ता टिके रहने की कोई गारंटी नहीं है। 

4. ये अच्छी बात नहीं
अगर आपकी सोच नहीं मिलती, तो आपमें रोज किसी न किसी बात को लेकर बहस होगी, जो अच्छी बात नहीं है। 
 
5. समझदारी जरूरी
दोनों को अपने रिश्ते में प्यार और जिम्मेदारी की जरूरत है। अगर एक ही पार्टनर इसे चलाने की जद्दोजेहद कर रहा है, दूसरे पार्टनर की तरफ से कोई कोशिश नजर नहीं आ रही, तो समझदारी से काम लेने की जरूरत है। ऐसे रिलेशनशिप का फ्यूचर ज्यादा दिनों तक का नहीं होता।
 
6. विश्वास की डोर
दोनों में एक दूसरे के प्रति अगर विश्वास नहीं है, तो लड़ाई -झगड़े होना लाजमी है। एक-दूसरे से मिलने पर आपस में बातचीत करने की जगह एक-दूसरे के फोन चेक करना, फेसबुक, कॉल डिटेल्स निकालना, ये सारी चीजें रिलेशनशिप खत्म करने का की तरफ इशारा करती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »