17 Apr 2024, 01:00:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

परफ्यूम की खुशबू जो दिवाना बना दे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2016 12:30PM | Updated Date: May 17 2016 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मी हो या सर्दी, परफ्यूम का यूज किसी मौसम का मोहताज नहीं है। हालांकि अपने लिए परफ्यूम खरीदने से पहले आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके परफ्यूम की भीनी-भीनी महक न सिर्फ आपको फ्रेशनेस देती है, बल्कि एक लेवल पर आकर यह आपकी पहचान भी बन जाती है। फिर यह अपोजिट सेक्स को अट्रैक्ट करने में भी मदद करती है। इसलिए परफ्यूम को यूं ही नहीं खरीदना चाहिए, बल्कि इसे आपको सोच-समझ कर चूज करने की जरूरत है।
 
मॉश्चराइजर का करें इस्तेमाल
अगर आप अपने परफ्यूम की महक काफी देर तक रखना चाहती है तो इसे ऐसी जगह पर न रखें। किसी भी तरह की महक ड्राई स्किन पर ज्यादा देर तक नहीं रुक पाती है। इसलिए परफ्यूम स्प्रे करने से पहले माश्चराइजर लगाएं। इसके बाद इसका इस्तेमाल करें। ऐसा करने से महक काफी देर तक बनी रहेगी।
 
हमेशा करें अच्छी क्वालिटी का परफ्यूम यूज करें
कभी भी परफ्यूम की क्वालिटी से किसी प्रकार का समझौता न करें। ऐसे परफ्यूम खरीदें जिससे एसेंशियल ऑयल की मात्रा अधिक हो। इन परफ्यूम का इस्तमाल करने से यह ज्यादा देर तक टिकेगे।
 
परफ्यूम की वैरायटी
परफ्यूम की कई सारी वैरायटी बाजार में उपलब्ध है जिनमें से कुछ बोल्ड, कुछ सामान्य, कुछ ताजगी भरे और और कुछ मिठास वाले होते हैं। आमतौर पर परफ्यूम में 6 प्रकार की महक होती है और कोलोन में इनमें से दो-तीन प्रकार होते हैं। 
 
परफ्यूम में सबसे अच्छी महक फूलों की होती है। रोज, ऑरेंज ब्लॉसम्स, जेस्मिन, गॉर्डेनिया और कार्नेशन्स की महक को परफ्यूम में सर्वाधिक पसंद किया जाता है। यदि आप किसी लड़की के लिए परफ्यूम खरीद रहे हैं तो फूलों की महक वाले परफ्यूम बेस्ट रहेंगे। परफ्यूम की एक महक ओरिएंटल भी है। 
 
स्पाइसेस, ऐम्बर, ब्लॉसम्स और रेजिन्स से बना होने के कारण यह हमें तीखी महक का अहसास कराती है। इवनिंग वियर के साथ यह महक परफेक्ट होती है क्योंकि इसमें आपको कस्तूरी की तीखी महक का अहसास होता है। 
 
इन दिनों नई फ्रेंगनेंस के रूप में ओशेन फ्रेंगनेस को भी बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। यह सिंथेटिक इनग्रेडेन्ट्स को सहेजे होती है। इसमें आपको ताजा समुद्री पानी की महक का आभास होता है। जो आपको कूल-कूल फील कराती है।
 
परफ्यूम की देखभाल
परफ्यूम को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए आप परफ्यूम को कभी भी फ्रिज में न रखें। इससे सेंट प्रभावित होता है। परफ्यूम को सहेजने का सबसे सुरक्षित तरीका इसे ठंडी और अंधेरे वाली जगह पर रखना है। जैसे-जैसे परफ्यूम सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आता है। वैसे-वैसे उसके केमिकल दूषित होने लगते हैं और तब वह वैसी महक नहीं देता है जैसी कि परफ्यूम की महक उसे खरीदते वक्त थी। यही प्रमुख कारण है कि परफ्यूम खोलने के वाद वैसी महक नहीं देते हैं, जैसी कि वह खरीदते समय देते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »