26 Apr 2024, 04:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

घर पर दही जमाने के आसान टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2016 2:55PM | Updated Date: Apr 23 2016 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाढ़ा दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें. ध्यान रखें दूध में पानी नहीं मिलाना है।
 
दही जमाने से पहले दूध को उबाल लें. ऐसा करने से खमीर उठने के प्रोसेस में दूध खराब नहीं होगा।
 
दही बनाने के लिए जो दही आप दूध में मिलाएंगे वह ज्यादा गाढ़ा और ठंडा नहीं होना चाहिए, और दूध न ठंडा हो न ज्यादा गर्म। गुनगुने दूध में दही जमाएं। ज्यादा गर्म दूध में दही मिलाने से वह खराब हो जाएगा और ठंडे दूध में दही नहीं जमेगा।
 
आधे लीटर दूध में एक चम्मच दही डालें और दूध की मात्रा के हिसाब से दही मिक्स करें।
 
अब दूध में दही डालें. उसके बाद दूध एक बर्तन से दूसरे बर्तन में डालते हुए दही को उसमें अच्छी तरह मिला लें।
 
फिर दही वाले दूध को एक अलग बर्तन में करके 5 से 6 घंटे के लिए गर्म जगह में रख दें. ध्यान रखें इसके बाद दूध को 5-6 छंटे तक हाथ नहीं लगाना है।
 
जब दही जम जाए तो उसे फ्रिज में रख दें और खाने से कुछ देर पहले बाहर निकालें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »