19 Apr 2024, 10:59:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

होममेड एक्‍ने फेस मास्‍क से चेहरे में आए रोनक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2015 4:36PM | Updated Date: Apr 20 2015 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अब आप घर पर ही एक्‍ने फेस मास्‍क बना सकते है। ये काफी असरदार होते हैं जो कि एक्‍ने के साथ साथ उसके दाग को भी दूर करने में सहायता करते हैं। इन फेस मास्‍क में आपको शहद मिल जाएगा जो कि दाग धब्‍बे दूर करेगा और उसे अंदर से हाइड्रेट भी रखेगा। आइये जानते हैं कि घर पर किस तरह से तैयार कर सकते हैं एक्‍ने फेस मास्‍क।
 
 
1. एक कटोरे में 1 चम्‍मच एप्‍पल साइडर वेनिगर, 2 चम्‍मच ठंडी ग्रीन टी, 5 चम्‍मच चीनी और आखिर में 1 चम्‍मच शहद मिलाएं। इस पेसट को अगर और गाढा बनाना चाहते हैं तो इसमें और चीनी मिलाएं। इस पेस्‍ट को चेहरे पर कॉटन से लगाएं और थोड़ी देर के बाद इसे उंगलियों के सहारे रगड़ कर हटाएं। इस मास्‍क को चेहरे पर 10 मिनट के लिये रखें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं। 
 
 
2. एक कटोरे में 1 चम्‍मच दालचीनी और 2 चम्‍मच शहद मिक्‍स करें। इसे तब तक मिलाएं जब तक‍ कि यह अच्‍छी तरह से ब्‍लेंड ना हो जाए। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर हल्‍के गरम पानी से चेहरा धो लें। फिर चेहरे पर टोनर लगाएं।
 
 
3 एक कटोरे में 1 चम्‍मच हल्‍दी पावडर, 1 चम्‍मच शहद और 2 चम्‍मच दूध मिक्‍स करें। इस फेस मास्‍क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। मास्‍क को कच्‍चे दूध में कॉटन बॉल डुबो कर साफ करें। इस मास्‍क को हफ्ते में दो या तीन बार लगाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »