19 Apr 2024, 12:14:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

फलों को काटने के आसान तरीके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2015 4:05PM | Updated Date: Jul 27 2015 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोज की दिनचर्या में ऐसे कई तरह के काम होते हैं जिन्हें करना या तो कठिन होता है या फिर उन्हें करने में काफी वक्त लगता है। खासतौर पर कुछ फल काटते या खाते वक्त थोड़ी कठिनाई होती है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कामों को करने का और भी आसान तरीका। 

आम काटना- आमतौर पर हम जब भी आम काटते हैं, तब उसके लंबे स्लाइस करते हैं। इस तरह से काटे हुए स्लाइस को खाते वक्त थोड़ी-सी मुश्किल होती है और हाथ भी खराब होते हैं। इसीलिए जब भी आम को काटें तो उसे 3 हिस्सों में काटें। उसके बाद उसके हर स्लाइस को अंदर की तरफ से चाकू से बर्फी की तरह चेक्स में काटें। इसके बाद चाकू से नीचे का छिल्का हटा दें। आम के टुकड़े तैयार हैं। 

तरबूज काटना-  तरबूज काटते वक्त भी अक्सर आपको थोड़ा वक्त लगता है और परेशानी होती है। इसके लि‍ए तरबूज काटते वक्त उसे पहले बीच से 2 भागों में काटें। उसके बाद दोनों भागों को उल्टा रख दें ताकि लाल वाला भाग नीचे और हरा छिल्के वाला भाग ऊपर रहे। अब बाकी सब्जि‍यों की तरह ही तरबूज को भी स्लाइस या क्रॉस-वे में काटकर आप आसानी से उसके टुकड़े कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको उन स्लाइस को उठाकर खाते वक्त भी आसानी होगी और हाथ भी खराब नहीं होंगे।

एप्पल- जब भी हम एप्पल को बगैर काटे सीधे उठाकर खाते हैं तो तीनों तरफ से खाने के बाद आपको फल के अंदर का हिस्सा पकड़ना होता है जिससे हाथ भी खराब होते हैं। इसीलि‍ए जब भी एप्पल खाएं, तब उसे साइड से न खाते हुए सामने की तरफ से खाना शुरू करें। इससे अंत तक फल के छिलके वाला हिस्सा ही आपके हाथ में होगा और आपका हाथ खराब नहीं होगा।

पाइन एप्‍पल- पाइन एप्‍पल खाने में जितना स्‍वादिष्‍ट होता है इसे काटना उतना ही मुश्किल होता है। लेकिन इसे कटने के कुछ आसान तरीके भी है। सबसे पहले इसके ऊपर लगे पत्‍तों को हटा ले फिर इसे छिलके सहित चार भाग में काट लें। तेज धार चा‍कू से छिलके के ऊपर के भाग को लंबाई में निकाल ले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »