29 Mar 2024, 01:30:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

जल्दी होना है प्रेग्‍नेंट तो महिलाएं रोज खाएं ये चीज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 11:30AM | Updated Date: Sep 1 2019 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में छपी एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि रोजाना खाने में समुद्री फूड खाने से महिलाएं जल्‍दी प्रेग्‍नेंट हो जाती है। जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, शोध में शामिल जोड़ों में से सप्ताह में दो बार समुद्री भोजन करने वाले 92 फीसदी जोड़ों की महिलाएं इससे कम समुद्री भोजन करने वाले 79 फीसदी जोड़ों की महिलाओं की तुलना में साल के खत्म होने तक गर्भवती हो गईं।
 
बॉस्टन में हार्वार्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा शोध के सह लेखक औड्रे गैस्किंस ने कहा, हमारे शोध से पता लगा है कि समुद्री भोजन खाने से कम समय में गर्भवती होने, सैक्सुअल रूप से सक्रिय होने के अलावा प्रजनन संबंधी और भी बहुत से लाभ हैं। उन्होंने बताया की शोध में पता चला है कि ऐसे शादीशुदा जोड़े जो बच्चे पैदा करने की योजना बना रहे हैं, यदि वह सप्ताह में दो बार समुद्री भोजन लेते हैं तो वह सैक्सुअली ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वे महिलाएं कम समय में ही गर्भवती हो जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »