28 Mar 2024, 18:58:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कैसे बनाए पलकों को खूबसूरत जाने इन घरेलू टिप्‍स से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2019 1:38AM | Updated Date: Jul 25 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आँखों को खूबसूरत दिखाने में पलकों का सबसे अहम् रोल होता है। पलके जितनी सुन्दर, घनी और आकर्षक होंगी आँखें भी उतनी ही खूबसूरत दिखती है। पलके खूबसूरत हो तो चेहरे की खूबसूरती में भी चार चाँद लग जाते हैं। वैसे भी आजकल के युग में लंबी और घनी पलकों का ज्यादा ट्रेंड हैं। बहुत सी महिलाओं की पलके काफी घनी और लंबी होती है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनकी प्राकृतिक पलके बहुत छोटी और कमजोर हैं। इसका क्या कारण है? पलके कमजोर क्यों हो जाती है? और इन्हे घना करने के लिए क्या करें? आज हम आपको कुछ खास टिप्स दे रहे हैं जिनकी मदद से आपको इन सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे। और पलके पहले से ज्यादा खूबसूरत हो जाएंगी। 
 
पलकों को खूबसूरत और घना बनाने की टिप्स:- पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ बाहरी उपाय ही नहीं बल्कि अंदरूनी रूप से भी काम करना होगा। तो सबसे पहले जानते हैं की पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या करें? 
 
तेल का इस्तेमाल करें:- पलकों के बालों को लंबा और घना करने के लिए तेल बहुत फायदेमंद होते हैं। तेल की मसाज से कमजोर और पतली आई लैशेस को लंबा और घना किया जा सकता है। प्रयोग के लिए, थोड़ा सा ओलिव आयल या कैस्टर ऑयल ब्रश की मदद से अपनी पलकों पर लगाएं। इस उपाय का इस्तेमाल रात को सोते समय करें। कुछ ही दिनों में पलके घनी होने लगेंगी। 
 
नींबू का छिलका:- नींबू का छिलका पलकों को घना करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्रयोग के लिए नींबू के कुछ छिलकों को काटकर अलग निकाल लें। अब एक कटोरी में जैतून का तेल या अरंडी का तेल लें और छिलकों को उसमे डाल दें। एक हफ्ते तक ऐसे ही रहने दें। उसके बाद ब्रश की मदद से आई लैशेस की जड़ों पर नींबू के अर्क वाला तेल लगाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »