29 Mar 2024, 14:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इन महीनों में सेक्‍स करने से जरूर बनेंगे मम्मी-पापा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 2:30PM | Updated Date: Jul 19 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्विटजरलैंड के कुछ वैज्ञानिक ने अपनी रिसर्च में इस बात का पता लगाया कि किस समय सेक्स करने से गर्भ धारण होता है। वैज्ञानिकों की मानें तो मार्च, अप्रैल और मई माह में सुबह साढ़े सात बजे से पहले अगर दंपति सेक्स करते हैं तो गर्भ ठहरने की उम्मीद कई गुना तक बढ़ जाती है।
 
इसके पीछे वैज्ञानिकों ने तर्क दिया कि इन तीन महीनों में पुरुष का स्पर्म अंडकोष उर्वरक के लिए सबसे स्वस्थ अवस्था में होता है। साथ ही रिसर्च में यह भी पाया गया कि इस समय सुबह 4 से 5 बजे के करीब पुरुष के स्पर्म काउंट सबसे एक्टिव पोजिशन में होते हैं।
 
ज्यूरिक के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ने इस बात का विश्लेषण किया और 25 से 40 साल के बीच के 7068 पुरुषों पर इससे जुड़ी रिसर्च की। यह सभी बच्चा पैदा करने से जुड़ा अपना इलाज करा रहे थे। रिसर्च में कई पहलुओं पर जांच की गई। डॉक्टर ब्रिगेट लीनर ने कहा कि रिसर्च में पाया गया कि सुबह होने से कुछ समय पहले तक पुरुष के स्पर्म सबसे एक्टिव होते हैं।
 
मार्च, अप्रैल और मई माह में जांच के लिए गए वीर्य के शोध से पता चला कि इस समय पुरुष का वीर्य गर्भधारण के लिए सबसे उपयुक्त है। इस रिसर्च को वहां की एक फेमस मैगजीन में पब्लिश किया गया है। दूसरी ओर आईवीएफ तकनीक में माहिर डॉक्टर हाना विस्नोवा ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि जिन पुरुषों के स्पर्म काउंट काफी वीक होते हैं वह सुबह के समय सेक्स करने में जरा भी इच्छुक नहीं हो सकते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »