29 Mar 2024, 01:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

लड़कियों को पसंद आते हैं बड़ी उम्र के साथी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:23AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब बात जीवनभर साथ रहने की आती है तो कुछ लड़कियां खुद से बड़ी उम्र के साथी का चुनाव करती हैं। आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों लड़कियां बड़ी उम्र के पुरूषों की समझदारी और व्यक्तित्व से कई बार इतनी इम्प्रेस हो जाती हैं कि उन्हीं के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखने लगती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ और कारण भी बताते हैं जिनकी वजह से लड़कियां बड़ी उम्र के लड़कों को डेट करना पसंद करती हैं। 
होते हैं अनुभवी 
बड़ी उम्र के व्यक्ति को जीवन के लगभग सभी अनुभव होते हैं क्योंकि उम्र के साथ वो उन सभी परिस्थितियों से गुजर चुके होते हैं जो जीवन में बाधाएं डालने का काम करती हैं। इस कारण वो बाकी लोगों से ज्यादा समझदार एवं परिस्थितियों से संभालने में सक्षम भी हो जाते हैं। इसलिए लड़कियां उनके साथ रहना पसंद करती हैं।  
रिलेशनशिप में मैच्योर 
उम्र के साथ लोग मैच्योर भी हो जाते हैं और समझदारी की बातें भी करने लगते हैं। वे रिश्तों को काफी काफी गंभीरता से लेते हैं इसलिए उनके साथ रिलेशनशिप को लंबे समय तक निभाना आसान हो जाता है। ये न केवल मैच्योर बाते करते हैं बल्कि सोच को भी उसी तरह बना लेते हैं। अपने भविष्य और साथी को साथ लेकर चलना पसंद करते हैं, इसलिए भी लड़कियों को बड़ी उम्र के मर्द पसंद आते हैं।    
होते हैं अच्छे लिस्नर 
बड़ी उम्र के पुरुष अच्छे लिस्नर भी होते हैं। यह पहले अपने पार्टनर को बातों को अच्छे से समझते हैं, फिर उनका जवाब देते हैं। जबकि लड़कियां अपने पार्टनर में इस तरह की क्वालिटी ही चाहती है। इसलिए ऐसे लड़के उनको जल्दी आकर्षित कर लेते हैं क्योंकि वो उनकी बातों को अच्छे से सुनते और समझते हैं।  
होते हैं स्वतंत्र 
उम्र में एक पड़ाव पर आकर पुरुष अपने निर्णय खुद लेते हैं ना कि मां के लाडके की तरह बर्ताव। इसलिए वो अपने विचार या निर्णय लेने के लिए बिल्कुल स्वतंत्र होते हैं और घर संभालने से लेकर अपने फैसले लेने तक हर चीज अपने बलबूते पर करते हैं। बस लड़कों की यही खूबी लड़कियों को झट से इम्प्रेस कर जाती हैं। 
आर्थिक रूप से होते हैं आत्मनिर्भर 
बड़ी उम्र के पुरुष आर्थिक रूप से भी स्वतंत्र होते हैं क्योंकि उम्र के एक पड़ाव पर आकर वो अपने कॅरियर के उस मुकाम पर पहुंच गए होते हैं जो वो करना चाहते हैं। इसलिए वो फाइनेंशली खुद पर डिपेंड रहते हैं। लड़कियों की पहली ख्वाहिश भी यहीं होती है कि उनका पार्टनर उन्हें बेहतर लाइफ एन्जॉय करवाएं। 
होते हैं आत्मविश्वास से भरे 
जिन पुरुषों की उम्र अधिक हो जाती है, वह खुद को दूसरों से बेहतर समझने लगते हैं और उनमें आत्मविश्वास की कोई भी कमी नहीं रहती। लड़कियों को ऐसे ही लड़के भाते हैं जो दूसरों पर निर्भर न हो और अपनी मर्जी से जीएं। 
स्वभाव में होते हैं केयरिंग 
बड़ी उम्र के मर्द अनुभवी होने के साथ-साथ केयरिंग भी होते हैं। ऐसे मर्द पार्टनर की केयर बिल्कुल मां-बाप जैसे ही करते हैं। सही और गलत की सलाह देते हैं और गलतियों को सुधारने का मौका भी। बात-बात पर पार्टनर की केयर करना लड़कियों को खूब पसंद होता। इसलिए वो खुद से बड़ी उम्र के लड़कों को अपना लाइफपार्टनर चुनना चाहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »