29 Mar 2024, 12:29:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पेट और जांघों पर बन रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स, इन उपायों से छुड़ाएं निशान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 1:15AM | Updated Date: Jun 18 2019 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शरीर के किसी भी अंग पर खिंचाव के निशान बन जाए तो वो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। जब आपकी त्वचा बढ़ती है, आपके शरीर में उतार चढ़ाव आता है, खासतौर पर जब आपका वजन बढ़ता है तो त्वचा में खिंचाव के निशान बनने लगते हैं। ये निशान किसी भी तरह की बीमारी या गंभीर शारीरिक समस्या का संकेत नहीं देती है, मगर ये देखने में बुरे जरूर लगते हैं। त्वचा में खिंचाव किसी भी महिला या पुरुष के शरीर में हो सकता है। आमतौर पर ये परेशानी युवावस्था तथा महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान देखी जाती है। अगर किसी भी कारण शरीर में खिंचाव के निशान दिखने लगे हैं तो आप इन चीजों का इस्तेमाल करके उन मार्क्स को हटा सकते हैं। पेट और जांघों पर बन रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स, इन उपायों से छुड़ाएं निशान 

विक्स वेपोरब- विक्स का इस्तेमाल सर्दी जुकाम के दौरान तो आप करते ही हैं। हर घर में मिल जाने वाले विक्स वेपोरब की मदद से आप त्वचा पर आए खिंचाव के निशान को कम कर सकते हैं। आप निशान के ऊपर विक्स बाम लगाएं और फिर उस जगह को क्लिंग रैप की मदद से कवर कर लें। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप रोज रात में ये उपाय करेंगे तो असर जरूर नजर आएगा।

नींबू का रस- एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें। अपने स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया में ताजा नींबू का रस गोलाकार दिशा में लगाएं। इसे दस मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

बादाम का तेल- शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स बन गए हैं तो आप अपनी पसंद का कोई तेल ले लें और फिर उसमें एक या दो चम्मच बादाम का तेल मिला लें। आप चाहें तो इसमें जैव-तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब तेल के इस मिश्रण को थोड़ा गर्म कर लें। इस हल्के गर्म तेल को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। ध्यान रहे कि आप इसे गोलाकार दिशा में घुमाते हुए लगाएं और इसे सूखने तक मलते रहें। खिंचाव के निशान को हटाने के लिए आप दिन में दो बार इसका इसी तरह प्रयोग करें।

बेसन और खीरे का रस- स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आप एक और उपाय कर सकते हैं। आप कटोरी में बेसन लें और उसमें एक चम्मच खीरे का रस मिला कर पेस्ट बना लें। इसे अपनी प्रभावित त्वचा पर लगाएं और दस मिनट तक सूखने दें। इसे धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। बेहतर नतीजे पाने के लिए ये उपचार आप दिन में एक या दो बार करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »