19 Mar 2024, 12:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बालों में लगाएं प्याज का रस - होंगे ये बड़े फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 12:25PM | Updated Date: May 18 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्याज जो हमारे किचन में बड़ी आसानी से मिल जाता है हमारे बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्याज़ का कसैलापन यानि इसमे मौजूद सल्फर हमारे बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। क्‍योंकि सल्फर हमारे बालों के लिए बहुत जरूरी तत्व है।  बालों में नियमित रूप से प्याज के रस का इस्तेमाल करने और दूसरे पोषक तत्व लेते रहने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
 
 बालों की ग्रोथ और खूबसूरती के लिए प्याज के रस के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। प्याज के रस से न केवल बालों की जड़ें मजबूत होती हैं बल्क‍ि बालों में चमक भी आती है। प्याज के रस को आप बाल के हर हिस्से में लगा सकती हैं। प्याज़ धोकर काटकर उसका पेस्ट बना लें। अब एक छलनी से प्याज़ के रस को छान लें। अब इस रस को लगाकर बालों को कुछ घंटों के लिए यूं ही छोड़ दें। जब बाल पूरी तरह सूख जाएं तब उन्हें हल्के गुनगुने पानी से धो लें। प्याज की गंध दूर करने के लिए किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें या फिर बेबी शैंपू का प्रयोग कर सकते हैं। टिप – रस लगाते समय कोई भी इस्सेन्शियल ऑइल की 2-3 बूंदे डाल लें इससे प्याज़ की बदबू नहीं आएगी।
 
सबसे फायदेमंद तरीका है प्याज़ के रस में अदरक, लहसुन, आंवला और नींबू का रस कैस्टर ऑइल में मिला कर लगाना। कैस्टर ऑइल बालों को घाना और काला बनाता है और प्याज़ का ग्रोथ प्रमोट करेगा। प्याज के रस को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद रहेगा। प्याज़ के रस की ही तरह नारियल तेल के इस्तेमाल से भी बाल जल्दी बढ़ते हैं। हल्के गर्म नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। इससे बाल तो जल्दी बढ़ेंगे ही साथ ही बालों में चमक भी आएगी।
 
बालों की सेहत के लिए शहद का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है। आधे कप प्याज के रस में दो से चार चम्मच शहद मिलाकर उसे अच्छी तरह फेंट लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ तो अच्छी होगी ही साथ ही उन्हें आवश्यक पोषण भी मिलेगा। जैतून के तेल के साथ प्याज का रस मिलाकर लगाने से भी बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। प्याज के रस को जैतून के तेल में अच्छी तरह मिलाकर बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »