19 Apr 2024, 15:30:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

फैस्टिव सीजन में दिखें स्टाइलिश और ब्यूटीफुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 4:22PM | Updated Date: Oct 12 2017 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फैस्टिव सीजन यानी कलर, ब्राइटनैस और ऐनर्जी से भरपूर वह समय जब दिल और दिमाग एक अलग तरह की खुशी व उत्साह से सरोबार रहता है। फैस्टिवल में सिर्फ घर ही सजावट से नहीं चमचमाता, हम भी नएनए कपड़ों में सजधज कर हर्षोल्लास से त्योहार मनाते हैं। इस सीजन में ग्लैमर का तड़का लगाना और दूसरों से अलग दिखना है तो ध्यान रखिए निम्न बातों का।

कलर्स के साथ ऐक्सपैरिमैंट
फैस्टिव सीजन में कलर्स का काफी चार्म रहता है। फैशन डिजाइनर इंदु कहती हैं कि फैस्टिव सीजन में ब्राइट कलर्स, जैसे औरेंज, यलो, निओन वगैरा पहनें। ये रंग मौके के अनुरूप आप की पर्सनैलिटी में ब्राइटनैस लाते हैं। वैसे फैस्टिवल्स में ब्लैक कलर को भी अवौइड नहीं किया जा सकता। ब्लैक टौप्स, कुरतियां, कंधों से नीचे वाले टौप, वनपीस ड्रैसेज आदि गोल्डन ऐक्सेसरीज के साथ पहनेंगी तो आप अलग ही नजर आएंगी।

इंडो फ्यूजन
शौपक्लूज की निर्देशिका रितिका तनेजा कहती हैं, ‘‘देसी टच और आकर्षक लुक के लिए इंडो फ्यूजन अपनाएं। उपयुक्त भारतीय एथनिक चिक लुक के लिए प्रिंटैड बोहो ड्रैस को व्हाइट कलर के कैजुअल शूज के साथ पहनें। इस के संग सिल्वर मेटालिक वाच पहनें।’’ आप कुरती, सूट्स और स्कर्ट्स में भी फ्यूजन ला सकती हैं। आजकल क्रौप्स के साथ जींस और शौर्ट्स या फिर कुरती के साथ प्लाजो भी स्टाइल में उपलब्ध है। फ्यूजन साड़ीज जैसे पेटीकोट की जगह स्ट्रैट पैंट्स विद साड़ी का फैशन भी काफी चल रहा है।

पिंक ऐंड यलो
सीजन का ट्रैंड पिंक, यलो बोल्ड कलर के रूप में लोकप्रिय है। आप इन रंगों को सौलिड, कलर ब्लौकिंग में या ऐक्सेसरीज के साथ पहन सकती हैं।

लेयर्स का जलवा
रितिका तनेजा कहती हैं ‘‘यह समय आप के पश्चिमी वार्डरोब का नहीं, बल्कि भारतीय पारंपरिक पहनावे का है। लेयर्ड अनारकलीकुरता या डबल लेयर्ड शेरवानी जैकेट, स्टाइल कुरते का चयन करें और आकर्षक फैशन स्टेटमैंट के लिए इसे पलाजो पैंट के साथ पहनें। बड़े झुमके, पौटली बैग, पीच लिप्स और चीक्स, स्मोकी आइज व पैरों के लिए फ्लैट मोजरीज या खुसास के साथ अपने लुक को संपूर्ण बनाएं।’’

स्ट्राइप्स ऐंड चेक्स
स्ट्राइप और चेकर्ड साडि़यां इस सीजन की होट ट्रैंड हैं। ग्लैमरयुक्त फैस्टिव लुक के लिए इसे मीनाकारी इयररिंग्स और कुंदन नैकलैस के साथ पहनें। इस के साथ गोल्डनब्लैक क्लच और ब्लैक ऐंड गोल्डन काइटन हल्स पहन कर अपने लुक में चारचांद लगाएं।

आभूषणों से यों सजें
कपड़ों के साथसाथ आभूषणों के चयन पर भी खास ध्यान दें। रिवीरिया द ज्वैलरी हब की ज्वैलरी डिजाइनर आंचल गुप्ता फैस्टिव सीजन के लिए कुछ खास ज्वैलरीज के बारे में बता रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »