19 Apr 2024, 14:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इन तरीकों से घर में रहेगी सकारात्मक ऊर्जा भरपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 3:22PM | Updated Date: Aug 20 2017 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करे, इसके लिए जरूरी है कि मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा हो। मुख्य द्वार पर पानी का फाउंटेन लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके अतिरिक्त मुख्य द्वार पर हरे-भरे पौधे रखें। घर में प्रवेश करते ही रोशनी होनी चाहिए। यदि वहां सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती है तो वहां हमेशा एक लाइट जलाकर रखें। मुख्य द्वार के पास की दीवारों का रंग गहरा नहीं होना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार यह सकारात्मकता को सोख लेता है। दरवाजे पर कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। घर जितना रोशन होगा, उतनी ही सकारात्मकता आएगी। घर में लाइटिंग का खास इंतजाम करें। यदि आपको अच्छा लगता है तो रंग-बिरंगी लाइट भी लगवा सकती हैं। पर, ध्यान रहे कि वह लाइट इतनी चमकदार हो कि घर में अंधेरा न रहे। घर की लॉबी हमेशा रोशन रहनी चाहिए, क्योंकि वहां आकाश तत्व होता है। सकारात्मक संदेश लगाएं अपने कमरे या लिविंग रूम में कुछ सकारात्मक संदेश, खुशहाल तस्वीर, प्रेरणादायी बातें लगाएं। इन सब से आप खुद को हमेशा उत्साह से परिपूर्ण महसूस करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »