28 Mar 2024, 17:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ऐसा है संबंधों में सेक्स का महत्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 5:57PM | Updated Date: Aug 18 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संबंधों में एक-दूसरे का साथ बेहद जरुरी है। आपसी संबंधों में जहां एक साथी का दूसरे साथी से मानसिक जुड़ाव होता है ऐसे में शारीरिक देह को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मानसिक जुड़ाव के साथ-साथ शारीरिक जुड़ाव भी संबधों में मधुरता लाता है पति-पत्नी के संबंधों मे सेक्स का अपना अलग महत्व है। न सिर्फ पति-पत्नी बल्कि वैवाहिक जीवन मे सेक्स का महत्व बहुत अधिक होता है। इससे पति-पत्नी न सिर्फ एक-दूसरे के नजदीक रहते है बल्कि सेक्स संबंधों में खटास को भी आवश्सकता है आइए जानते है संबंधों मे सेक्स के महत्व के बारे में।
 
- सही मायने में सेक्स सिर्फ भौतिक सुख ही नहीं बल्कि मानसिक सुख भी देता है इसके साथ ही ये तनाव दूा करने में भी बहुत कारगर है सेक्स के माध्यम से ही पति-पत्नी के संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव अधिक दिखाई देता है।
 
- सेक्स न करने के कारण पति-पत्नी दोनों के मन में ही ये भावना पनपने लगती है कि उनका पार्टनर उन्हें प्यार नहीं करता। जिससे घर में छोटे-छोटे कलेश भी भयंकर रुप ले लेते है।
 
- पुरुषों में मन में संबंधों में खटास की बात तभी आती है। जब वो अकेले बैठकर अपनी सेक्सुअल लाइफ के बारे में सोचते है।
 
- यदि पति-पत्नी के बीच सेक्सुअल रिलेशन अच्छे होंगे तो परिवार में भी सुख-शांति होगी।
 
- हर समय पत्नी से सेक्स, संभोग इत्यादि की बात न करें। नहीं तो इससे उब हो सकती है या फिर हमेशा ही संभोग के लिए तैयार न रहें बल्कि ओरल सेक्स भी कई बार मानसिक शांति देता है।
 
- अपने साथी के पास खुशी-खुशी जाएं किसी भी प्रकार की कोई तनाव न करें।
 
- करीब आने के बाद सिर्फ एक-दूसरे के बारे में ही बात करें किसी तीसरे व्यक्ति को अपने बीच में न लाएं।
 
- जब भी अपने साथी के पास जाएं साफ-सुथरे रहें नहीं तो आपके साथी का मूड खराब हो सकता है।
 
- जरुरी नहीं कि एक ही पार्टनर हमेशा पहल करें, कभी-कभी दूसरा पार्टनर पहल करेगा तो संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
 
- यदि किसी बात को लेकर तनाव हो गया था तो सेक्स के दौरान उन बातों का जिक्र बिल्कुल न करें जिससे आपका साथी नाराज हो गया था।
 
- पति-पत्नी का केवल अपने बिस्तर पर एक साथ सोना और सेक्स करना ही वैवाहिक जीवन नहीं कहलाता बल्कि उन दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति संपूर्ण समर्पण की भावना होना तथा संतुष्टि प्राप्त होना भी जरुरी होता है।
 
- पति-पत्नी किसी में भी सेक्स से संबंधित कोई दोष है तो उसका उपचार ठीक प्रकार से करना चाहिए ताकि अपने संबंध को गहरा बनाया जा सकें।
 
- पति-पत्नी दोनों को वैवाहिक जीवन में सेक्स के महत्व को ठीक प्रकार से समझना चाहिए क्योंकि इसके बिना उनका वैवाहिक संबंध गहरा नहीं हो सकता है। विवाहिक जीवन सुखी और आनंद पूर्ण बना रहे इसके लिए पति-पत्नी को चाहिए कि वह सेक्स के ज्ञान को ठीक प्रकार से समझ लें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »