18 Apr 2024, 18:17:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये फेस पैक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 9:20AM | Updated Date: Jun 28 2017 9:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धूप चेहरे को खराब कर देती है। धूप के कारण त्वचा को दाने, टैनिंग और एलर्जी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ब्यूटी पार्लर जाकर ट्रीटमेंट करवाना भी काफी महंगा पड़ता है, इसलिए हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक बताएंगे जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
 
ओटमील- इसका पैक बनाने के लिए दो चम्मच ओटमील में एक टी स्पून शहद, एक टेबल स्पून नींबू का रस और दो टी स्पून योगार्ट मिलाकर पैक तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। यह चेहरे से आॅयल को हटाता है और स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
 
शहद- 2 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच मिल्क पाउडर और 2 चम्मच शहद को अच्छे से मिला लें और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
 
एवोकैडो- इसके गूदे में 1 चम्मच शहद और 4 चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को  चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरा धो लें।
 
स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी को पीस लें। फिर इसमें 1 टेबल स्पून आॅलिव आॅयल और 2 टेबल स्पून शहद मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इसे लगाने से डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 
 
हल्दी और चंदन- 1 चम्मच चंदन, 1 चम्मच हल्दी और 3 टेबल स्पून गुलाब जल को मिक्सकर पेस्ट बना लें और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »