19 Mar 2024, 13:34:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

अपनाएं ये टिप्स... कपड़े रहेंगे एकदम नए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 9:35AM | Updated Date: Jun 21 2017 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से गहरे रंग के कपड़ों को भी रोजाना धोना पड़ता है। वैसे तो सभी महिलाएं कपड़ों के लिए बढ़िया वॉशिंग पावडर का ही इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी कई बार हल्के रंग के कपड़े अच्छी तरह साफ नहीं हो पाते और कई बार तो बार-बार धोने की वजह से कपड़े पुराने लगने लगते हैं। ऐसे में उनकी चमक बनाए रखने के लिए वॉशिंग पावडर के साथ कुछ ऐसी चीजों का भी इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे कपड़ों की खूबसूरती बरकरार रहे।
 
नमक  - जींस या गहरे रंग के कपड़ों को धोने के लिए उन्हें नमक के पानी में एक घंटे तक भिगोकर रखें और इसके बाद वॉशिंग पावडर से साफ करें। इससे जींस जैसे भारी कपड़े आसानी से साफ होंगे और उनका रंग भी नहीं निकलेगा।
 
काली मिर्च- कई बार मशीन में कपड़े धोते समय गहरे रंग के कपड़े अपना रंग छोड़ देते हैं जिससे दूसरे कपड़े खराब हो जाते हैं। ऐसे में मशीन में डिटरजेंट के साथ दो चम्मच काली मिर्च भी डालें।
 
सेंधा नमक- कॉटन के कपड़ों को जब पहली बार धोया जाए तो उनमें से रंग निकलता है और फेड होने की वजह से वे जल्दी पुराने लगने लगते हैं। ऐसे में उन्हें धोने से पहले पानी में सेंधा नमक और सोडा मिलाकर कुछ देर के लिए भिगो दें और उसके बाद इन्हें साफ करें।
अमोनिया और बेकिंग सोडा- सफेद कपड़ों को हमेशा नया बनाए रखने के लिए पानी में थोड़ा-सा अमोनिया, बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाएं और 15 मिनट के लिए कपड़ों को भिगोकर रख दें। इसके बाद इन्हें डिटरजेंट से साफ करें।
 
नींबू - हल्के रंग के कपड़ों पर अक्सर पसीने के दाग रह जाते हैं जो धोने के बाद भी नहीं जाते। ऐसे में उन्हें धोने से पहले दाग पर नींबू का रस लगाएं।
 
सिरका- कपड़ों को हमेशा के लिए नया बनाए रखने के लिए उन्हें हर बार धोने से पहले सिरके और नींबू वाले पानी में भिगोएं और डिटरजेंट से साफ करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »