25 Apr 2024, 21:31:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

कोई नहीं कह सकता इसे गंदी बस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2017 11:35AM | Updated Date: May 24 2017 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंडोनेशिया में आप वाइल्ड लाइफ का करीब से मजा ले सकते हैं, लेकिन इस देश में एक ऐसी जगह भी है, जो कुदरती रूप से सुंदर नही है। इस गंदी बस्ती को लोगों ने खूबसूरत बनाया है। इनकी काबलियत को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि जहां चाह वहां राह।  

पहले जिस जगह पर स्लम एरिया हुआ करता था, अब केमपुंग पेलांगी नाम की यह जगह लोगो में खूब चर्चित है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है। इसे अब रेनबो विलेज के नाम से भी जाना जाता है। इंडोनेशिया के सेमरांग शहर में सेंट्रल जावा नाम की एक कम्युनिटी ने गंदी बस्ती को खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में बदलने का काम किया। पहले यहां पर लोग आने से कतराते थे, लेकिन अब इसकी खूबसूरती देखकर लोग यहां दूर-दूर से आते हैं।  

इस बस्ती को ठीक करने में करीब 22 हजार हजार डॉलर का खर्च आ चुका है। अब यहां पर खूबसूरत रास्ते, सुंदर चित्रकारी और खुशनुमा माहौल देखने को मिलता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »