29 Mar 2024, 12:15:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

प्रेग्नेंसी के बाद लटके हुए पेट को ऐसे करें कम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2017 9:35AM | Updated Date: May 23 2017 9:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में महिला के शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं। इन्हीं में एक है डिलीवरी के बाद पेट की स्किन का ढीला पड़ जाना। दरअसल, प्रेग्नेंसी के अंतिम महीने में पेट पूरी तरह से बढ़ जाता है त्वचा खींची जाती है। फिर डिलीवरी होने के बाद यही खींची हुई स्किन नीचे को लटक जाती है। त्वचा में ढीलापन होने पर महिलाएं बहुत परेशान हो जाती हैं। पेट पहले की तरह नहीं हो पाता। लेकिन यदि आप चाहें तो हमारे दिए हुए इन टिप्स को अपनाकर अपनी स्किन को ठीक कर सकती हैं।
 
स्क्रब करें
त्वचा का ढीलापन दूर करने के लिए स्क्रब करें। स्क्रब करने से मृत त्वचा हटती है और कसाव आता है। स्क्रब करने के बाद आप स्किन की मसाज करें। ऐसा करने से खून का संचार बढ़ता है और त्वचा पर भी ग्लो आने लगता है।
 
अधिक पानी पीएं
ज्यादा पानी पीने से त्वचा टाइट होती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद अधिक पानी पीएं। पानी में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को सुंदर बनाते है।
प्रोटीन 
डिलीवरी के बाद अंकुरित चने, न्यूट्रिला और मछली का सेवन करें क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आप चाहे तो प्रोटीन शेक भी ले सकते हैं। 
 
ब्रेस्ट फीड दें
कुछ महिलाएं का मानना है कि स्तनपान करवाने से स्तनों की त्वचा ढीली पड़ जाती है, लेकिन शायद वो यह नहीं जानती कि स्तनपान करवाने से त्वचा में ब्लड सकुर्लेशन अच्छा होता है। 
 
एक्सरसाइज 
डिलीवरी के कुछ महीनों बाद एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। हर दिन पहले वॉर्मअप करें। रेगुलर एक्सरसाइज करने से शरीर ग्लो करने लगता है और पेट की मांसपेशियां भी मजबूत हो जाती है। 
 
मसाज
पेट की त्वचा में कसाव लाने के लिए आप मसाज करें। दिन में कम से कम 10 मिनट तक जैतून के तेल से त्वचा की मसाज करें। इससे त्वचा टाइट होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »