26 Apr 2024, 03:18:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle » Home

एल्युमिनियम के बर्तनों को चमकदार बनाने के तरीके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2017 9:28AM | Updated Date: May 17 2017 9:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घरों में खाना बनाने के लिए ज्यादातर लोग एल्युमिनियम के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं। प्रेशर कुकर, कड़ाही और बड़े पतीले सब एल्युमिनियम के ही होते हैं। एल्युमिनियम के नए बर्तनों में काफी चमक होती है, लेकिन जब इनका खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो इनकी चमक खराब हो जाती है और काले धब्बे पड़ जाते हैं। ऐसे में इन बर्तनों को हमेशा के लिए नया रखने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।

दाग छुड़ाने के लिए

कई बार खाना बनाते समय बर्तन अंदर से जल जाता है, जो आसानी से साफ नहीं होता। ऐसे में एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच सिरका मिलाएं और उसे बर्तन पर डालें। कुछ देर के बाद आप देखेंगे कि दाग निकल गया है। अगर फिर भी दाग साफ न हो तो स्क्रबर से बर्तन को साफ कर सकते हैं।

प्याज

बर्तन को अंदर से एक दम नया रखने के लिए उसमें पानी और कटे हुए प्याज को डालकर उबालें। कुछ देर के बाद इसे बर्तन साफ करने वाले पाउडर से साफ करें, जिससे वे चमकदार हो जाएंगे।

डिशवॉशर का इस्तेमाल न करें

कभी भी एल्युमिनियम के बड़े बर्तनों को साफ करने के लिए डिशवॉशर का इस्तेमाल न करें। इससे उस समय के लिए तो बर्तन साफ हो जाएंगे, लेकिन धीरे-धीरे इसकी चमक खो जाएगी और वे पुराने लगने लगेंगे।

गर्म बर्तन

एल्युमिनियम के बर्तन को हमेशा ठंडा होने के बाद ही धोएं। गर्म बर्तन धोने से उसकी पॉलिश उतर जाती है और वे पुराने लगने लगते हैं।

टार्टर की क्रीम

कई बार सब्जी बनाने के बाद कड़ाही में पीले दाग रह जाते हैं, जो एक बार धोने से साफ नहीं होते। इसके लिए टार्टर की क्रीम को बर्तन में पानी डालकर 10 मिनट के लिए उबालें, जिससे दाग साफ हो जाएंगे और बर्तन भी चमक उठेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »