19 Apr 2024, 11:39:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

घर का डेकोरेशन के लिए घर में ही मौजूद ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं, जिससे नए-नए आइडिया ले सकते हैं। कभी पुराने अखबार तो कभी प्लास्टिक का सामान।
 
इस सब चीजों से तो आपने साज सजावट का बहुत-सा सामान बनाया होगा, लेकिन आज हम आपके लिए एक खास थीम लेकर आए हैं। वो है कद्दू। आप कद्दू से भी घर को सजा सकते हैं।
 
इससे डेकोरेशन के अलावा बच्चों के लिए भी अलग-अलग तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। आप तस्वीरें देखकर इससे अलग-अलग आइडिया भी ले सकते हैं। 

जरूरी सामान:
 
प्लास्टिक के कद्दू
 
सिल्वर स्प्रे
 
व्हाइट स्प्रे
 
मोती या मोतियों की लेस
 
मास्किंग टेप
 
प्लास्टिक बैग
 
बनाने का तरीका:
 
सबसे पहले कद्दू को मास्किंग टेप के साथ कवर कर लें। इसके बाद इसे व्हाइट स्प्रे के साथ पेंट करके इसे कवर कर लें और सूखने के लिए रख दें। इसके बाद इस पर एक और कोट करके इसे अच्छे से फिनिशिंग दें और सूखने के लिए रख दें। 
 
जब कद्दू सूख जाए, तो इसे 1 दिन के लिए प्लास्टिक के बैग में डाल कर रख दें। 
 
इसके बाद इस पर सिल्वर स्पार्किंग के साथ स्प्रे करें। अगर जरूरत पड़े, तो इस पर एक और कोट कर दें। 
 
कद्दू को अच्छे से सूखने के लिए रख दें। इसके बाद इस पर मोतियों या मोतियों की लेस के साथ इसे डेकोरेट करें। इसके बाद इसे घर का ड्राइंग रूम सजाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »