19 Mar 2024, 08:04:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

लंबी दिखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2017 10:11AM | Updated Date: Jan 19 2017 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्या आप भी अपनी हाइट को लेकर परेशान हैं? क्या हाइट के कारण आपके दोस्त भी आपको चिढ़ाते हैं? अगर ऐसा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताने जा रहे है ऐसे टिप्स जिससे आप लंबी दिख सकती है।
 
लंबी दिखने के लिए अपने वॉर्डरोब में कुछ ऐसा कलेक्शन लेकर आएं, जिसे पहनने पर आपके पैर नजर आएं। पैर दिखेगा तो आप भी लंबी दिखेंगी, जितनी ज्यादा आपकी टांगें दिखेंगी। आप उतनी ही लंबी नजर आएंगी।
 
हाई वेस्ट की जींस पहनकर भी आप लंबी नजर आ सकती हैं। इससे आपके पैर लंबे नजर आएंगे, जिसके चलते आपका कद लंबा नजर आएगा।
 
गहरे, वी-नेक वाली शर्ट, टी-शर्ट और ड्रेस पहनने से आप लंबी नजर आएंगी। छोटे कद के लोगों को गोल गले के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए। उनके ऊपर गहरे रंग के और वी नेक वाले ही कपड़े फबते हैं।
 
एक ही कलर की ड्रेस पहनें। टॉप और बॉटम दोनों ही एक रंग के हों, तो कद लंबा नजर आएगा। आपको गाढ़े हरे रंग, नीले रंग, लाल रंग या फिर काले रंग के ही कपड़ों का चयन करना चाहिए।
 
आप गाऊन भी पहन सकती हैं। इस बात का ख्याल जरूर रखें कि जो भी कपड़े पहनें वो फीटिंग वाले हों। हाई हील्स पहनकर भी आप हाइट को बढ़ा हुआ दिखा सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »