20 Apr 2024, 17:23:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

छोटे हो या बड़ा घर, झलके आपकी पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2015 6:02PM | Updated Date: Apr 20 2015 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर का हर कोना हमारी पसंद को बया करता है।  आपका घर छोटा हो या बड़ा चाहत सिर्फ इतनी रहती है कि अपना घर सबसे अलग और सुंदर नजर आए। आप बिना इंटीरियर डिजाइनर की मदद के भी घर की सुंदरता में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं किस तरह : 
 
यदि आप अपने घर को नेचरल लुक से संवारना चाहती हैं तो उसके लिए फूलों का प्रयोग करें। फूल यदि प्राकृतिक ले सकें तो ठीक अन्यथा बाजार में मिलने वाले आर्टिफिशियल फूलों का उपयोग करें। 
 
 
अगर ड्रॉइंग रूम बड़ा हो तो चारों कोनों में चार नहीं तो दो कोनों में हैंगिंग लैंप लगवाएं ड्रॉइंग रूम में ट्यूब लाइट से परहेज करना बेहतर है। ड्रॉइंग रूम में अगर दो खिड़कियों के बीच लंबा गैप हो तो वहां लंबी तस्वीरों की जगह चौड़ी तस्वीरों का प्रयोग करें। ऐसा करने से कमरा खाली-खाली नहीं लगेगा। ड्रॉइंग रूम का फर्नीचर सदैव आकर्षक रखें। इसकी डिजाइन परंपरागत हो या आधुनिक लुभावनी होनी चाहिए। 
 
 
इन दिनों बाजार में सोफा कवर के लिए फ्लोरल फेब्रिक का अधिक चलन है। यह घर को मॉडर्न लुक देता है। कलर्ड ग्लासेस और स्टोन का प्रयोग कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। गह बचाने के लिए कम जगह घेरने वाले फर्नीचर का प्रयोग करें। इसके अलावा आप जैपनीज स्टाइल के बैड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  सोफा कम बैड आजकल कई शेप में आ रहे हैं। बजट और आवश्यकता के हिसाब से इनका चयन करें।  साधारण सोफा सेट को कलरफुल कुशंस से सजाकर नया लुक दिया जा सकता है। 
 
 
मॉडर्न और ओल्ड वर्जन का फ्यूजन करने में संकोच न करें। इसके लिए पुराने जमाने के टेलीफोन या ग्रामोफोन भी सजावट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।  ग्लास हैंगिंग लाइट्स या फ्लोर स्टैंडिंग, स्टैंडर्ड लैम्प जैसी डेकोरेटिव लाइट्स के प्रयोग से कमरे की शोभा बढ़ जाती है।  घर को स्टाइलिश लुक देने के लिए अपने बजट के अनुसार हल्की-फुल्की एक्सेसरीज खरीदें जैसे ग्लास पीसेस, फ्लावर पॉट आदि। 
 
पर्दों के लिए सिल्क, स्ट्राइप्ड, वर्टीकल स्ट्राइप वाले फेब्रिक का प्रयोग करना बेहतर है। कमरे को बड़ा लुक देने के लिए छोटे पैटर्न व डिजाइन वाले कालीन का प्रयोग करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »