18 Apr 2024, 08:39:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ओट पैक से अपनी त्चचा को बनाएं जवां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2015 12:05AM | Updated Date: Oct 8 2015 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओट एक हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है और इससे बने फेसपैक से त्वचा को हमेशा के लिए जवां बनाया जा सकता है इसमें मौजूद एक्सफोलिएटिंग, क्लीजिंग और मॉश्चराइजिंग तत्च इसे आपकी त्वचा के लिए बेहतर रेमेडी बना देते है ओट फेस पैक को आसानी से घर पर बना सकते है आइए हम बताते है ओट फेस पैक कैसे बनाएं और इसका प्रयोग कैसे करें।
 

1. ओट मील और एलोवेरा स्क्रब
एलोवेरा का प्रयोग काफी समय से मेडिकल  ट्रीटमेंट के लिए किया जाता है इसमें मौजूद एंटी-इंन्फ्लेमेटरी एलिमेंट मूहांसे, टैनिंग और संक्रमण जैसी त्चचा की समस्याओं को दूर करता है। ओटमील पाउडर को एलोवेरा जेल में अच्छे से मिकलाकर चेहरे पर मसाज करें। 3 से 5 मिनट तक मसाज करने से बाद इसे सूखने दें, उसके बाद पानी से धो लें। इस नैचुरल स्क्रब से त्चचा की अंदरूनी सफाई होती है। इससे डेड स्किन के साथ ही ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है।
 

2. शहद और ओट फेसपैक
इस मॉश्चासइजिंग और एक्सफोलिएटिंग फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स में थोड़ा कच्चा दूध औ एक चम्मच शहद मिलाएं।  इसे अच्छे से मिक्स की लीजिए, फिर इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। ये फेस ड्राई स्किन के लिए अच्छा है और इससे त्चचा में निखार आता है।
 

3. ओट्स और गुलाबजल
इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स में 1 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच शहद मिला लीजिए। इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरा धो लें। फिर देखिए आपकी त्वचा चमक जाएंगी।
 

4. ओटमील, दूध और नींबू
इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच उबले ओट्स, 2 चम्मच दूध और 4 चम्मच नींबू का रस मिला लें। जब ओट्स ठंडे हो जाएं तो उसे चेहरे पर लगा लें। 20-25 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। निखर जाऐगा।
 

5. ओटमील पैक और यौगर्ट
थोड़े ओटमील को पानी में पका लें और इसे ठंडा होने दें। फिर चेहरे पर इसे लगा लें। इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, उसके बाद धो लें। 2 चम्मच ओट्स लें और उसमें दही मिला लें। इसे पूरे चेहरे पर खासतौर पर रोमछिद्रों वाले हिस्सों पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे में निखार आएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »