19 Mar 2024, 10:07:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

खुलासा : इस पेशे के लोग अपनी सेक्स लाइफ का लेते हैं मजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:14PM | Updated Date: Nov 19 2019 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप कुछ समय के लिए सेक्स नहीं करते तो आप सोचने लगते हैं कि आपने आखिरी बार कब सेक्स किया था।  ऐसे में ये भी भूल जाते हैं कि रीयल सेक्स की फीलिंग कैसी होती है। लंदन में पिछले दिनों हुए एक सर्वे में कुछ ऐसी ही दिलचस्प जानकारियां सामनें आईं हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सेक्स लाइफ कैसी है इसका पता इससे भी चल सकता है कि आप किस तरह की नौकरी करते हैं।   ये सर्वे लाइफ स्टाइल कंपनी ‘Lelo UK’ ने कराया है। करीब 2000 महिला-पुरुषों के बीच कराए गए इस सर्वे में खुलासा हुआ कि किस प्रोफेशन के लोगों की सेक्स लाइफ कैसी है और कौन से लोग अपनी सेक्स लाइफ को एंजॉय करते हैं। इस सर्वे के अनुसार,सेक्स लाइफ एंजॉय करने के मामले में सबसे आगे किसान हैं।  33 फीसदी से ज्यादा किसानों ने माना कि वो दिन में कम से कम एक बार सेक्स जरूर करते हैं।
 
सबसे ज्यादा सेक्सुअली एक्टिव रहने वालों की लिस्ट में जहां किसान सबसे आगे थे, वहीं इसके बाद आर्किटेक्ट और हेयर ड्रेसर्स का नंबर था। सर्वे में 21 फीसदी आर्किटेक्ट और 17 फीसदी हेयर ड्रेसर्स ने माना कि वो हर दिन सेक्स करते हैं।  वहीं बेडरूम में 67 फीसदी किसानों की सेक्स परफॉर्मेंस बेहतरीन मानी गई है। सर्वे में शामिल वकीलों ने अपनी बेडरूम लाइफ को बस ठीक-ठाक ही बताया।  27 फीसदी वकीलों का मानना था कि सेक्स के समय वो फेक ऑर्गेज्म करते हैं। सेक्स लाइफ एंजॉय करने में सबसे पीछे पत्रकार हैं।  सर्वे में ज्यादातर पत्रकारों ने माना कि वो महीने में सिर्फ एक बार ही सेक्स करते हैं। केट मोयले ने कहा कि हमारी सेक्स लाइफ कैसी है, ये बहुत हद तक हमारे फिटनेस और एनर्जी लेवल पर भी निर्भर करता है।  जैसे किसानों को अपने काम में भी शारीरिक रूप से बहुत मेहनत करनी पड़ती है इसलिए वो अपनी सेक्स लाइफ को एंजाय करते हैं। मोयले ने कहा, 'हमारी नौकरी कैसी है और हम कितने घंटे काम करते हैं और हमारे ऑफिस का माहौल कैसा है, इन सबका प्रभाव न सिर्फ हमारी सेक्स लाइफ बल्कि हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »