19 Mar 2024, 11:35:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पुरुषों के नजरिये से गर्लफ्रेंड और बीवी में क्‍या अंतर है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 11:18AM | Updated Date: Nov 16 2019 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किसी के स्वभाव को पूरी तरह से समझ पाना बेहद ही मुश्किल होता है। आजकल के मर्द अपनी बीवी से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड को महत्व देते है। आपने फिल्मों में भी देखा होगा कि कैसे हीरो वाइफ और गर्लफ्रैंड के साथ कैसे अगल-अलग स्थितियों का संभालता है। लड़के गर्लफ्रैंड को तो दिन में पचास बार आई लव यू बोल देता है लेकिन बीवी को शायद ही पूरे दिन में एक-दो बार ये रोमेंटिक वर्ल्ड सुनने को मिले। आप को जानकर शॉक होगा कि पुरूष अपनी बीवी और गर्लफ्रेंड को दो अलग-अलग नज़रों से देखते हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड को फन के लिए समझते हैं और बीवी को काबू कर के रखना चाहते हैं। एक ही आदमी के दो स्वरूप तब सामने आते हैं, जब वो अपनी बीवी के साथ व्यवहार कुछ और होता है और गर्लफ्रेंड के साथ व्यवहार कुछ और। यही कारण होता है कि जब कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर लेता है, तो शादी के बाद दोनों के बीच वो अपनापन और प्यार कहीं खो सा जाता है।आप यह जानकार हैरान हो जायेंगे कि पुरूष अपनी बीवी और गर्लफ्रेंड को अलग-अलग नज़रों से देखते हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड को फन के लिए समझते हैं और बीवी को काबू कर के रखना चाहते हैं।
वो गर्लफ्रेंड के साथ सिगरेट पीना पसंद करता है। जबकि उसे अपनी बीबी का धूम्रपान करना कतई पसंद नहीं होता है। शायद वो उसकी हेल्‍थ की केयर करने लगता है।
गर्लफ्रैंड के साथ एक पैग मारने में लड़के को बहुत मजा आता है जबकि बीबी अगर ऐसा करना चाहें तो उसे फटकार लग जाती है। यहां तककि वो ड्रिंक के बाद डर्टी बातें भी सिर्फ गर्लफ्रैंड के साथ ही करना पसंद करता है न कि बीबी के साथ।
पुरूष को पसंद आता है कि उसकी गर्लफ्रैंड छोटे से छोटे कपड़े पहनें या न के बराबर पहनें। लेकिन अपनी बीबी को वो अकेले में भी ऐसे हाल में देखना पसंद नहीं करता है।
लड़के, अपनी गर्लफ्रैंड की डांट में भी प्‍यार देख लेते हैं और उसे पसंद करते हैं लेकिन अगर बीवी कुछ कह दें तो उसे पसंद नहीं आता है।
बिस्‍तर पर अगर पुरूष की जगह उसकी गर्लफ्रेंड पहल करे तो उसे अच्‍छा लगता है। लेकिन अगर बीबी ऐसा करें, तो उसे शक की निगाह से देखा जाने लगता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »