19 Mar 2024, 16:30:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

चेहरे से मुंहासे दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 11:54AM | Updated Date: May 25 2019 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेहरे पर मुंहासे होना ख़ूबसूरती पर दाग होना हैं। कोई युवती नहीं चाहती कि उसके चेहरे पर कील-मुंहासे नजर आएं। मुंहासों से लड़ने के लिए हम तमाम उपाय करते हैं, डॉक्टर के पास भी जाते हैं लेकिन फिर भी यह समस्या जल्दी ठीक नहीं होती है। आमतौर पर जब हमारी त्वचा पर मौजूद तेल ग्रंथियां बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती हैं, तो मुंहासों का जन्म होता है।
 
हथेलियों और तलवों को छोड़कर, ये तेल ग्रंथियां हमारे पूरे शरीर की त्वचा पर मौजूद होती हैं। त्वचा के रोम छिद्र अंदर से इन तेल ग्रंथियों वाली कोशिकाओं से जुड़े होते हैं। हकीकत यह है कि पिंपल्स दूर भगाने के लिए प्राकृतिक और आसान तरीके मौजूद हैं। आज हम आपको कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एक हफ्ते में मुंहासों की समस्या से छुटकारा पा सकती है। 
 
नीम की पत्तियां
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए बेहद कारगर उपाए हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर उसे चेहरे पर लगाने से मुंहासे पूरी तरह से मिट सकते हैं। इसकी पत्तियों को पानी में उबालें और उसे ठंडा करके उस पानी से मुँह धो लें। इससे मुंहासे दूर हो जाएंगे।
 
बेकिंग सोडा
अगर आप दाग-धब्बों को एक हफ्ते के अंदर हटाना चाहते हैं तो एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिलाइए. इस मिश्रण को दाग पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
 
टूथपेस्ट लगाएं
सफेद टूथपेस्ट काफी हद तक बर्फ ट्रीटमेंट की तरह काम करता है।  आप रूई में थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर पिंपल पर लगाएं। ऐसा करने से आपके पिंपल का आकार घट सकता है। ध्यान रहे कि आप सफ़ेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें, जेल टूथपेस्ट का नहीं।सफेद टूथपेस्ट को तकरीबन एक घंटे के लिए पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। 
 
संतरे के छिलके
सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं ताकि चेहरे के पोर्स खुल सकें। इसके बाद संतरे के छिलके को पिंपल्स पर लगाएं। ऐसा एक घंटे तक करते रहें। संतरे के छिलके में मौजूद विटमिन सी आपके पिंपल्स को ठीक करने में मदद करेगा।
 
भाप लें 
चेहरे की चमक के लिए स्टीम (भाप) बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ गंदगी हटाता है बल्कि चेहरे की त्वचा को मुलायम भी रखता है। दरअसल, स्टीम उपचार के जरिए पोर्स खुल जाते हैं। नतीजतन त्वचा को सांस लेने में आसानी होती है। स्टीम उपचार लेने से चेहरे में गंदगी नहीं जमती जिससे पिंपल्स में आराम मिलता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »