29 Mar 2024, 20:01:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सेक्‍स को लेकर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 12:05PM | Updated Date: Apr 26 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिकी युवाओं में संबंध बनाने को लेकर रुचि लगातार घटती जा रही है। ये चौंकाने वाला खुलासा हाल ही में किए गए एक सर्वे में किया गया है। सर्वे के मुताबिक, संबंध ना बनाने वाले अधिकतर अमेरिकी पुरुषों की उम्र बीस साल से अधिक है। वॉशिंगटन पोस्ट के रिसर्च ऐनैलिसिस के मुताबिक, यौन संबंध न बनाने वाले नौजवानों में 18 फीसदी महिलाएं हैं। जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच है। वहीं इसी उम्र के पुरुषों का प्रतिशत 28 फीसदी है। सर्वे के मुताबिक बीते साल में इसी उम्र की 18 फीसदी महिलाएं और 28 फीसदी पुरुषों ने संबंध नहीं बनाए।
 
इन आंकड़ों के आने के बाद विशेषज्ञों और साइकोलॉजिस्ट ने बताया कि अमेरिकी नौजवानों में संबंध बनाने को लेकर आई कमी की वजह वीडियो गेम्स और अडल्ट फिल्मों में ज्यादा रुचि रखना है। इसीलिए युवाओं में तेजी से सेक्स संबंधों को लेकर रुचि कम हो रही है। डॉक्टर लियोनार्ड सैक्स ने बताया कि युवाओं ने उन्हें बताया कि वीडियो गेम्स और अडल्ट फिल्म जैसी आज से बीस साल पहले होती थी वो अब कई तरह की बेहतर क्वालिटी में आ रही हैं।
 
साथ ही इस सर्वे में ये बात भी निकलकर सामने आई कि बीस साल पहले रात के दस बजे तक कुछ करने के लिए नहीं होता था। जबकि अब शल मीडिया, गेम्स के अलावा तमाम ऐसी चीजें है जो बुरी हैं। इसीलिए अमेरिकी युवकों में इनकी लत लग गई है और वह सेक्स संबंध बनाने में दुनियाभर के पुरुषों से लगातार पीछे होते जा रहे हैं। बता दें कि जनरल सर्वे ने अमेरिकी लोगों के बेडरूम की आदतों का डाटा जुटाया जिसमें इस बात का नतीजे सामने आए।
 
बता दें कि अमेरिका ही नहीं बल्कि भारत जैसे देश में भी सोशल मीडिया का तभाव तेजी से बढ़ा है। जो नौजवानों की शारीरिक, मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। ज्यादातर युवा सोशल मीडिया और गेम्स खेलने में बिजी रहते हैं और उनके पास दूसरे बात करने और अन्य किसी काम के लिए वक्त ही नहीं बचता। ऐसे में जाहिर सी बात है कि वो अपने पार्टनर के साथ भी ठीक से नहीं जुड़ पाते और इस तरह की परेशानियों को जन्म देते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »