18 Apr 2024, 17:57:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

समुद्री दुनिया भी अपने अजीबो-गरीब रहस्यों से भरी हुई है। मछलियों के बारे में अब तक यही माना जाता था कि वे अपने शरीर को गर्म रखने के लिए पानी की ऊपरी सतह पर आती हैं। सूरज की किरणें पानी की ऊपरी सतह का तापमान बढ़ा देती हैं, जिससे मछलियां अपने शरीर को जरूरी गरमी देती हैं। लेकिन, हाल ही में 'साइंस' जर्नल में छपी एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों को समुद्र में ओप्हा नाम की एक मछली मिली है, जो अपने शरीर को गरम रखने के लिए कभी भी पानी की ऊपरी सतह पर नहीं आती। वैज्ञानिकों के अनुसार अंडाकार आकार की ओप्हा मछली अपनी कुदरती क्षमता से ही अपने शरीर का तापमान बढ़ा लेती है। लेकिन शरीर को गरम रखने की अपनी कुदरती क्षमता के चलते यह मछली पानी में तेज गति से चलती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »