29 Mar 2024, 07:40:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

1905 में स्वतंत्र हुआ नॉर्वे, स्कैंडेनेविया प्रायद्वीप का एक देश है और उत्तरी यूरोप में स्तिथ है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा नगर ओस्लो है। नॉर्वे की अधिकतर धरती पर पहाड़ हैं और इसकी तटरेखा लंबी और असमान है। तेल, खनिज और वनों जैसे प्राकृतिक संसाधान यहाँ प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। नॉर्वे को आधी रात के सूर्य का देश भी कहा जाता है क्योंकि वर्ष के कुछ महीनों में यहाँ सूर्य नहीं डूबता। ऐसा इस देश की भौगोलिक स्थिति के कारण होता है। यहाँ की भाषा नॉर्वेजियन है और मुद्रा क्रोन है। नॉर्वे सर्दी में खेले जाने वाले बर्फ के खेलों के लिए प्रसिद्ध है। नॉर्वे, डेनमार्क और स्वीडन को मिला कर स्कैंडेनेविया कहा जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »