17 Apr 2024, 05:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंग्लैंड के कार्ल थॉमसन का बचपन भी बाकी लोगों की तरह हंसी-खुशी बीत रहा था। पंद्रह साल की उम्र में कार्ल के सिर से उसकी मां का साया उठ गया और मां की मौत के इस सदमे ने उसे झकझोर कर रख दिया। इस सदमे के कारण उन्हें ज्यादा खाने की आदत लग गई। डॉक्टरों के अनुसार, यह डिप्रेशन का एक प्रकार है। अत्यधिक खाने के कारण 30 साल की उम्र में ही उनका वजन 412 किलो हो गया है। अपने इस मोटापे के कारण वह अपने शरीर को हिला भी नहीं पाते। यहां तक कि खुद की साफ-सफाई करना भी अब उनके वश में नहीं है। अपनी मां की मौत के बाद पिछले तीन साल में थॉमसन का वजन दोगुनी रफ्तार से बढ़ा है। वह रोजाना 10 हजार कैलोरी फूड खाते हैं, जिसके लिए लगभग 20 हजार रुपये प्रति सप्ताह का खर्च आता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »