29 Mar 2024, 11:16:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

चीन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे डायनासोर के जीवाश्म की खोज की है, जिसके शरीर पर चमगादड़ की तरह पंख थे। चीन के हेबेई प्रांत के एक खेत में एक किसान ने इस जीवाश्म की खोज की। चीन के जीवाश्म विज्ञानियों ने कहा है कि यह जीवाश्म एक डायनासोर का है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह करीब 16 करोड़ साल पहले अस्तित्व में था। इसके पंख दूसरे डायनासोर से अलग हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह डायनासोर हवा में काफी तेजी से उड़ान भरता था। इस नए किस्म के डायनासोर का नाम यी की   रखा गया है, जिसका मतलब विचित्र पंख होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »