16 Apr 2024, 19:36:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

चिली में 7 साल के एक बच्चे ने टी-रेक्स प्रजाति के शाकाहारी डायनासोर का जीवाश्म खोज निकाला है। हुआ यूं कि डियागो सुआरेज अपने दोस्तों के साथ खेत में खेल रहा था। खेलते-खेलते उसे कुछ अजीब चीजें मिलीं। जब उसने वहां खुदाई की तो उसे काफी कुछ मिला। वह सभी चीजों को लेकर अपने घर गया तो उसके मम्मी-पापा को काफी हैरानी हुई। जब वैज्ञानिकों ने उसका अध्ययन किया तो पाया कि वह जीवाश्म टी-रेक्स प्रजाति के डायनासोर का है। उस बच्चे और स्थान के नाम पर उस जीवाश्म का नाम चिलीसोरस डियागो सुआरेज रखा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »