25 Apr 2024, 06:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इस कछुए को देखकर तुम्हें हैरानी हो रही होगी। पर ये सच है कि इसके पैर की जगह पहिए लगे हैं। दरअसल 90 साल के इस कछुए का नाम मिसेज टी टोरटॉयज है। इसके पैर को एक चूहा कुतर गया था, जिसके बाद से यह चल नहीं पा रहा था। अब इसे ये नकली पैर दिए गए हैं। सर्दी के मौसम में जब इस कछुए को पालने वाले मिस्टर राइडर इसे बगीचे में घुमा रहे थे, तभी अचानक एक चूहा इसके आगे के पैर को कुतर गया और उसे काफी जख्मी कर दिया।
 
इसके बाद टी के लिए चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। कछुए के पैर जख्मी होने और नहीं चलने से उसके मालिक ज्यूड राइडर काफी चिंतित रहते थे। उनकी इस चिंता का समाधान ढूंढ़ा उनके मेकेनिकल इंजीनियर बेटे डैन ने। कछुए के इस कृत्रिम पैर को बनाने में  लगभग 1,000 पाउंड का खर्च आया, लेकिन अब ज्यूड राइडर काफी खुश हैं कि कछुआ आसानी से चल सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »