20 Apr 2024, 20:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

गर्मी में पानी से राहत मिलती है, तो तुम ऐसे फल खाओ, जिनमें खूब पानी मिले। ऐसा ही फल है तरबूज। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है। ऐसा माना जाता है कि तरबूज सबसे पहले कालाहारी मरुस्थल, अफ्रीका में पाया गया था। इसके स्वाद ने इसे पूरी दुनिया में लोकप्रिय बना दिया। 10वीं शताब्दी के आसपास में तरबूज चीन पहुंचा और चीन दुनिया का पहले नंबर पर तरबूज की खेती करने वाला देश बन गया। वैसे हम सभी लोग तरबूज के भीतर वाले हिस्से को खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके ऊपरी हिस्से को भी खाया जा सकता है। चीन में तरबूज के ऊपरी हिस्से को कभी फेंका नहीं जाता। वहां पूरा तरबूज खाया जाता है।
 
जापान में चौकोर तरबूज भी उगाए जाते हैं, जो हर तरफ से बिल्कुल बराबर होते हैं। बिल्कुल एक क्यूब की तरह। अमेरिका और मेक्सिको में 200-300 तरह के तरबूज उगाए जाते हैं, जिनमें 50 तरह के तरबूज बहुत प्रचलित हैं। ये तरबूज लोगों के फेवरेट हैं- बीज वाले, बिना बीज वाले, छोटे, पीले, संतरी और हरे रंग के। तरबूज खाने से शरीर में कभी पानी की कमी नहीं होती। इसे खाने से किडनी और दिल की बीमारी भी नहीं होती। । 1990 में बिल कैसन ने 262 पाउंड का तरबूज उगाया था, जिसे गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।
 
चीन और जापान में इसे तोहफे के रूप में दिया जाता है। 96 देशों में 1200 से ज्यादा प्रकार के तरबूज उगाए जाते हैं। हाल ही में गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 121.93 किलोग्राम वजन वाले तरबूज का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।  तरबूज खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन बी-6 खूब होता है। इसमें विटामिन ए भी होता है, जिससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »