26 Apr 2024, 02:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बच्चे को खिलाएं हेल्दी स्नेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 11:42AM | Updated Date: Mar 1 2017 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बच्चे खाना खाते समय बहुत आना-कानी करते है, मुझे ये पसंद नहीं या वो पसंद नहीं। वहीं बच्चों सब्जियां खाने के बजाएं स्नेक्स खाने का बहुत शौक होता है।

मां-बाप यह सोच कर उनके स्नेक्स खाने से मना करते हैं। कहीं बच्चे का स्वास्थ्य खराब न हो जाएं। बच्चों के खाने में ऐसी चीजों की जरूरत होती है, जो उनके स्वास्थ्य को बनाएं रखें। अगर आप यही सोचकर बच्चों के स्नेक्स खाने से रोकते हैं, तो परेशान न हो आज हम आपको कुछ ऐसे स्नेक्स के बारे में बताएंगे, जो बच्चों के लिए हेल्दी साबित होते है। साथ ही बच्चे इन्हें खुश होकर भी खा लेंगे।  

1. आलू रोल

बच्चों को आलू उबालकर खिलाना काफी अच्छा है, क्योंकि यह सेहत के लिए लाभकारी होता है। कुछ बच्चे होते है, जो उबला हुआ आलू खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में बच्चे को रोज आलू से बनी नई-नई डिश बनाकर दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा भी न खिलाएं, क्योंकि इससे बच्चे का वजन बढ़ सकता है। 

2. आर्गेनिक चिप्स

अगर बच्चा नॉन वेज खाना पसंद करता है, तो उसे आर्गेनिक चिप्स खाने के लिए दे। ख्याल रखे कि ज्यादा मात्रा में नॉन वेज का सेवन हानिकारक हो सकता है। बच्चे को कभी-कभी  आर्गेनिक चिप्स खाने के लिए दें। 

3. हॉट डॉग

आप बच्चों को हॉट डॉग भी खिला सकती है, क्योंकि हॉट डॉग में आलू के अलावा कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती है। 

4. पिज्जा

बच्चों को बाजार से पिज्जा लाकर देने के बजाए घर पर ही बनाएं। साथ ही इसमे सभी हेल्दी चीजें डालें, जो बच्चे के लिए आवश्यक होती है। 

5. रोल

बच्चे एग रोल, चिकन रोल, मटन रोल, फिश रोल काफी खुश होकर खा लेते हैं। ऐसे में आप घर पर रोल बनाएं, उसमें अण्डा, चिकन या मटन के साथ सब्जियां चाप करके डालें और बच्चों को खिलाएं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »