29 Mar 2024, 05:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

जब भी किसी को बर्थडे विश करना होता है तो तुम्हारे मन में सबसे पहले क्या आता है? इजी सा आंसर है -   हैप्पी बर्थ डे टू यू..। यही गाना गाकर तुम फ्रेंड्स, मम्मी-पापा, टीचर्स सभी को विश करते हो ना। इस गाने की शुरूआत कैसे और कहां से हुई और इसे किसने लिखा, ये सब जानते है.... बर्थडे पार्टी में केक कटते ही सारे गेस्ट मिलकर हैपी बर्थ डे टू यू.. गीत को गाते हैं। इस गीत में जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ भगवान से लंबी आयु की कामना भी की जाती है। यह गीत करीब लगभग 90 साल पुराना है।
 
आज इसका 18 से अधिक भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्डस ने तो इसे सन 1998 में दुनिया भर में गाए जाने वाले गीतों में सबसे ज्यादा फेमस और लोकप्रिय गीत का दर्जा दिया है। यह गीत अमेरिका में रहने वाली दो बहनों - पैटी स्मिथ हिल और मिल्ड्रेड जे हिल ने लिखा था और उन्हीं ने इसे म्यूजिक भी दिया था। ये दोनों बहनें नर्सरी स्कूल की टीचर थीं। उन्होंने नर्सरी क्लास के बच्चों को ग्रीट करने के लिए गुड मार्निंग टू आॅल भी लिखा था। यह गीत काफी मशहूर रहा। इसी गीत की तर्ज पर बाद में उन्होंने हैप्पी बर्थ डे टू यू गीत लिखा। 1924 में यह गीत गीत पुस्तक में प्रकाशित हुआ। जल्द ही यह गीत दुनिया भर में मशहूर हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »