25 Apr 2024, 07:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हौसलेबुलंद हों तो मौत का खौफ भी मंजिल के आड़े नहीं आता। ब्रिटिश एथलीट केविन कार ने एक बार फिर इस धारणा को सच साबित कर दिखाया। सबसे कम समय में दुनिया भर में 16,300 मील लंबी दौड़ लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने की जद्दोजहद में उन्होंने कई बाधाएं झेलीं।
 
कार पर कभी भालू और लोमड़ी ने जानलेवा हमला किया, तो कभी जंगली कुत्तों ने दौड़ाया। दो बार कार से टक्कर लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी भी हुए। कई बार डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई। दर्द और सूजन का साथ पूरे सफर में बना रहा। कई बार दौड़ते समय यहां तक लगा कि सांसों की लड़ी कभी भी टूट सकती है। लेकिन कार के कदम थमे नहीं। और आखिरकार गुरुवार रात उनका सपना पूरा हुआ। 621 दिनों में 16,300 मील लंबी दौड़ लगाकर उन्होंने आॅस्ट्रेलियाई धावक टॉम डेनिस का रिकॉर्ड तोड़ा। डेनिस ने यह उपलब्धि 622 दिन में हासिल की थी।
 
 
ऐतिहासिक सफर
2 साल तक रोजाना एक मैराथन (लगभग 42 किलोमीटर) बराबर दौड़ लगाते थे कार
5 महाद्वीपों के 26 देशों से होकर गुजरे, 20 किलोग्राम वजन घटा पूरी यात्रा के दौरान 
16 जोड़ी जूते लगे दौड़ में, जुलाई 2013 में ब्रिटेन के डार्टमूर से शुरू किया था सफर
 

मुश्किल डगर
भालुओं और लोमड़ी से बचने के लिए 300 मील लंबा रास्ता हाथ में मशाल लेकर तय किया
शरीर से दोगुनी भारी बग्गी में लेकर चले थे कपड़े, जूते व अन्य जरूरी सामान, खींचने को नहीं ली किसी की मदद
 

भारत से भी गुजरे
कार ने अपने ऐतिहासिक सफर में 26 देशों का सफर तय किया। इनमें भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, यूरोप, कनाडा, चिली, तुर्की, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मुख्य रूप से शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »