25 Apr 2024, 13:08:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेढ़ में दो नक्‍सलियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 6:18PM | Updated Date: Aug 13 2017 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ के बस्तर अंचल के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में रविवार को एक मुठभेढ़ में दो नक्सली मारे गए जिनके पास से दो हथियार बरामद किए गए। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिंहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नक्सलियों के कोर एरिया किस्टाराम क्षेत्र में नक्सली प्लाटून आठ की मौजूदगी की खबर थी जिसके चलते संयुक्त अभियान चलाया गया। सिंहा के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे एसटीएफ और डीआरजी की टीम के साथ किस्टाराम से करीब 5 किलोमीटर दूर पलोड़ी के पास नक्सली और पुलिस में बीच मुठभेढ़ में दो नक्सली ढेर हुई। 
 
करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। उसके बाद पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग गए। सर्चिंग करने पर दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए जिनकी शिनख्त सन्नी मिलिशिया प्लाटून का डिप्टी कमांडर तथा हूँगा किस्टाराम स्माल टीम का मेंबर के तौर पर की गई है। शव के पास से एक पिस्टल, एक भरमार बंदूक पुलिस ने बरामद किया है। सिंहा ने बताया की पुलिस की दोनों टीमों को 50 हजार का इनाम दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »